अमेलिया केर ने ब्रेंडन मैकुलम की बराबरी की, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह रौंदा

अमेलिया केर ने ब्रेंडन मैकुलम की बराबरी की, न्यूजीलैंड ने साउथ अफ्रीका को बुरी तरह रौंदा

न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले विमंस टी20 इंटरेशनल मैच में अमेलिया केर ने कप्‍तानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। माउंट माउंगानुई के बे ओवल में रविवार को न्यूजीलैंड और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले गए पहले विमंस टी20 इंटरेशनल मैच में अमेलिया केर ने कप्‍तानी पारी खेलकर अपनी टीम को जीत दिलाई। प्‍लेयर ऑफ द मैच चुनी गईं केर ने 44 गेंदों में शानदार 78 रन बनाए, जिसके चलते न्‍यूजीलैंड महिला टीम ने साउथ अफ्रीका महिला टीम को 80 रन से हराकर सीरीज में 1-0 की बढ़त बना ली है।


अपनी इस तूफानी पारी की बदौलत केर ने ब्रेंडन मैकुलम के रिकॉर्ड की बराबरी कर ली। केर ने टी20 इंटरनेशनल मैचों में न्यूजीलैंड के बल्लेबाज द्वारा लगातार सबसे अधिक अर्धशतक बनाने के मामले में मैकुलम के साथ संयुक्त रूप से दूसरा स्थान हासिल कर लिया।
2009 में मैकुलम ने 59, 61, 56 और 69* रन बनाकर यह उपलब्धि हासिल की थी। केर ने पूर्व न्यूजीलैंड कप्तान की बराबरी करते हुए 66, 101, 82 और 78* रन बनाए। मेंस और विमंस क्रिकेट दोनों में यह रिकॉर्ड सोफी डिवाइन के नाम है। उन्‍होंने 2019 और 2020 के बीच लगातार छह अर्धशतक बनाए थे।


कप्‍तानी संभालने के बाद से हिट

न्यूजीलैंड की कप्तानी संभालने के बाद से केर ने शायद ही कोई गलती की हो। जिम्‍बाब्‍वे के खिलाफ टी20 इंटरनेशनल सीरीज में उन्होंने 177.66 के स्ट्राइक रेट से 183 रन बनाए और अपना पहला टी20 इंटरनेशनल शतक भी लगाया। गेंदबाजी में उन्होंने 4.25 की इकॉनमी रेट से चार विकेट लिए।


वनडे सीरीज में भी केर का प्रदर्शन उतना ही शानदार रहा। उन्होंने 16 विकेट चटकाए। इसमें दूसरे वनडे में सात विकेट और तीसरे वनडे में हैट्रिक शामिल हैं। उन्होंने 40.67 के औसत से 140 रन भी बनाए। केर ने अब प्रोटियाज के खिलाफ सीरीज में भी अपना शानदार फॉर्म बरकरार रखा है।

80 रन से जीता पहला टी20

मुकाबले की बात करें तो न्यूजीलैंड की इजी गेज (0) के पहली ही गेंद पर आउट होने के बाद केर ने मोर्चा संभाला। उन्‍होंने जॉर्जिया प्लिमर के साथ मिलकर दूसरे विकेट के लिए 83 गेंदों पर 146 रन जोड़े। केर ने 28 गेंदों पर फिफ्टी लगाई। न्‍यूजीलैंड की कप्‍तान ने 11 चौकों और 2 छक्‍कों की मदद से 44 गेंदों पर 48 रन ठोक दिए। जॉर्जिया प्लिमर ने भी अर्धशतक लगाया। उन्‍होंने 44 गेंदों पर 63 रन की पारी खेली।

110 रन ही बना सकी टीम

न्‍यूजीलैंड की महिला टीम ने 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 190 रन बनाए। जवाब में साउथ अफ्रीका विमंस टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 110 रन ही बना सकी। तंजामिन बिट्स ने सबसे ज्‍यादा 29 रन की पारी खेली। न्‍यूजीलैंड की सोफी डिवाइन ने किफायती गेंदबाजी की। उन्‍होंने 4 ओवर में 12 रन देकर 4 विकेट चटकाए। जेस केर के खाते में भी 2 विकेट आए।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »