आईपीएल में आरसीबी के लिए खेलने वाले यश दयाल पिछले साल यौन शोषण के आरोपों में घिर गए थे। हाल ही में इस गेंदबाज ने जीवन की नई पारी शुरू की है और एक कंटे ...और पढ़ें

भारतीय क्रिकेटर यश दयाल ने एक प्राइवेट समारोह में चार फरवरी को कंटेंट क्रिएटर श्वेता पुंढीर से शादी रचाई। नोएडा में हुए इस समारोह की जानकारी काफी गोपनीय रखी गई थी जिसकी तस्वीरें अब सामने आई हैं। इस शादी में दोनों परिवारों के करीबी रिश्तेदारों और दोस्तों ने शिरकत की थी।
यश दयाल आईपीएल में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू के लिए खेलते हैं। पिछले साल उन पर एक युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने के आरोप लगाए थे। युवती का आरोप था कि यश ने उन्हें सात साल तक धोखा दिया। जनवरी 2026 में राजस्तान हाई कोर्ट ने उन्हें अग्रिम जमानत दे दी थी।
श्वेता ने की रील शेयर
यश की शादी अभी तक गोपनीय ही थी और किसी को भी इसके बारे में पता नहीं था। यश ने सार्वजनिक रूप से भी इसकी जानकारी साझा नहीं की थी। श्वेता ने हाल ही में इंस्टाग्राम पर एक रील शेयर की जिससे इन दोनों की शादी के बारे में पता चला। रिपोर्ट्स के मुताबिक ये शादी प्राइवेसी का ध्यान रखते हुए की गई थी जिसमें क्रिकेट जगत के भी बड़े सितारे मौजूद नहीं थे।
यश अब आईपीएल की तैयारी में लगे हुए हैं। आईपीएल-2026 की शुरुआत 28 मार्च से हो रही है और यश की कोशिश इस लीग में दमदार खेल दिखाते हुए अपनी छाप छोड़ टीम इंडिया में एंट्री पाने की होगी।
नाबालिग लड़की ने भी लगाए थे आरोप
यश पर यौन शोषण के आरोप सिर्फ एक महिला ने ही नहीं लगाए थे बल्कि एक नाबालिग लड़की ने भी यश पर इसी तरह के आरोप लगाए थे। एक युवती ने आरोप लगया था कि जब वह 17 साल की थी तब यश ने उनको क्रिकेटर करियर में मदद करने का झांसा देकर उनसे यौन शोषण किया था। ये मामला 2023 का बताया गया था। इन तमाम विवादों के बाद भी आरसीबी ने इस खिलाड़ी को आगामी सीजन के लिए रिटेन किया था।