इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च से करने जा रही है। ...और पढ़ें
-1773321960061_v.webp)
वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा मैच
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। MI IPL 2026 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 5 बार की चैंपियन मुंबई इंडियंस अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च से करने जा रही है। टीम का पहला मुकाबला कोलकाता नाइटराइडर्स (KKR) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
दिल्ली से होगी टक्कर
इसके बाद हार्दिक पांड्या की कप्तानी वाली टीम दिल्ली कैपिटल्स से, राजस्थान रॉयल्स से और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु से टकराएगी। बीसीसीआई ने अभी आईपीएल 2026 के पहले 20 मैचों का शेड्यूल ही जारी किया है। इस दौरान मुंबई इंडियंस को 4 मुकाबले खेलने हैं। अन्य मुकाबलों का शेड्यूल बाद में जारी होगा।
मुंबई इंडियंस का शेड्यूल29 मार्च 2026: MI vs कोलकाता नाइटराइडर्स- 7:30 बजे, मुंबई
4 अप्रैल 2026: दिल्ली कैपिटल्स vs MI- 3:30 बजे, दिल्ली
7 अप्रैल 2026: राजस्थान रॉयल्स vs MI- 7:30 बजे, गुवहाटी
12 अप्रैल 2026: MI vs रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु- 7:30 बजे, मुंबई
मुंबई इंडियंस
हार्दिक पांड्या (कप्तान), रोहित शर्मा, सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा, ट्रेंट बोल्ट, विल जैक्स, एएम गजनफर, अश्विनी कुमार, कार्बिन बॉश, दीपक चाहर, जसप्रीत बुमराह, मयंक मारकंडे (ट्रेड), मिचेल सेंटनर, नमन धीर, रघु शर्मा, राज अंगद बावा, राबिन मिंज, रियान रिकेलटन, शार्दुल ठाकुर (ट्रेड), शेरफाने रदरफोर्ड (ट्रेड), क्विंटन डी कॉक (1 करोड़ रुपये), दानिश मालेवर (30 लाख रुपये), मोहम्मद इजहार (30 लाख रुपये), अथर्व अंकोलेकर (30 लाख रुपये), मयंक रावत (30 लाख रुपये)।
मुंबई ने जीते हैं 5 खिताब
मुंबई इंडियंस आईपीएल की सबसे सफल टीमों में से एक है। मुबई और चेन्नई सुपर किंग्स ने 5-5 खिताब अपने नाम किया है। मुंबई ने सबसे पहले 2013 में आईपीएल ट्रॉफी जीती थी। रोहित शर्मा की कप्तानी वाली टीम ने फाइनल में चेन्नई सुपर किंग्स को 23 रन से हराया था। इसके बाद टीम 2015 में, IPL 2017 में IPL 2019 और IPL 2020 में चैंपियन बनी। 5 सालों से फ्रेंचाइजी ने खिताब नहीं जीता है। ऐसे में अब हार्दिक पांड्या के ऊपर सभी की निगाहें रहने वाली हैं।