इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च से करने जा रही है। ...और पढ़ें
-1773325174689_v.webp)
केकेआर ने जीते हैं 3 खिताब
केकेआर ने अब तक जीते 3 खिताब
2024 में KKR ने जीती थी ट्रॉफी
मुंबई से होगा KKR का सामना
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। KKR IPL 2026 Full Schedule: इंडियन प्रीमियर लीग के 19वें सीजन में 3 बार की चैंपियन कोलकाता नाइटराइडर्स अपने अभियान की शुरुआत 29 मार्च से करने जा रही है। टीम का पहला मुकाबला मुंबई इंडियंस (MI) के खिलाफ मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। यह मैच भारतीय समयानुसार शाम 7:30 बजे से शुरू होगा।
इसके बाद अजिंक्य रहाणे की कप्तानी वाली टीम सनराइजर्स हैदराबाद से, पंजाब किंग्स से और लखनऊ सुपर जायंट्स से टकराएगी। बीसीसीआई ने अभी आईपीएल 2026 के पहले 16 दिन और 20 मैचों का शेड्यूल ही जारी किया है। इस दौरान कोलकाता नाइटराइडर्स को 4 मुकाबले खेलने हैं।
कोलकाता का शेड्यूल29 मार्च 2026: मुंबई इंडियंस vs KKR- 7:30 बजे, मुंबई
2 अप्रैल 2026: KKR vs सनराइजर्स हैदराबाद- 7:30 बजे, कोलकाता
6 अप्रैल 2026: KKR vs पंजाब किंग्स- 7:30 बजे, कोलकाता
9 अप्रैल 2026: KKR vs लखनऊ सुपर जायंट्स- 7:30 बजे, कोलकाता
कोलकाता नाइटराइडर्स
रिंकू सिंह, अंगकृष रघुवंशी, रोवमैन पावेल, अजिंक्य रहाणे, मनीष पांडे, सुनील नरेन, रमनदीप सिंह, अनुकूल रॉय, वरुण चक्रवर्ती, हर्षित राणा, वैभव अरोड़ा, उमरान मलिक, कैमरन ग्रीन (25.20 करोड़ रुपये), फिन एलन (2 करोड़ रुपये), मथीश पथिराना (18 करोड़ रुपये), तेजस्वी सिंह (3 करोड़ रुपये), कार्तिक त्यागी (30 लाख रुपये), प्रशांत सोलंकी (30 लाख रुपये), राहुल त्रिपाठी (75 लाख रुपये), टिम साइफर्ट (1.50 करोड़ रुपये), मुस्ताफिजुर रहमान (9.20 करोड़ रुपये), सार्थक रंजन (30 लाख रुपये), दक्ष कामरा (30 लाख रुपये), रचिन रवींद्र (2 करोड़ रुपये) और आकाशदीप (1 करोड़ रुपये)।
केकेआर ने जीते 3 खिताब
कोलकाता नाइटराइडर्स आईपीएल की दूसरी सबसे सफल टीम है। पहले नंबर पर 5-5 खिताब के साथ मुंबई इंडियंस और चेन्नई सुपर किंग्स हैं। इसके बाद कोलकाता ने 3 ट्रॉफी जीती हैं। 2012 में गौतम गंभीर की कप्तान में फ्रेंचाइजी ने पहली ट्रॉफी उठाई थी। फाइनल में केकेआर ने चेन्नई सुपर किंग्स को 5 विकेट से शिकस्त दी थी।
गंभीर की कप्तानी में कोलकाता ने फिर कमाल किया और 2014 में टाइटल जीता। इस बार फाइनल में केकेआर ने किंग्स 11 पंजाब को 3 विकेट से हराया था। 2 ट्रॉफी के बाद कोलकाता को लंबा इंतजार करना पड़ा। 9 साल बाद IPL 2024 में कोलकाता ने तीसरी ट्रॉफी अपने नाम की। इस बार श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने निर्णायक मैच में सनराइजर्स हैदराबाद को 8 विकेट से रौंदा। इस दौरान गौतम गंभीर केकेआर के मेंटॉर थे।