पहले सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड की साउथ अफ्रीका से भिड़ंत, कब, कहां और कैसे देखें फ्री में लाइव?
SA vs NZ Live Streaming: टी20 विश्व कप 2026 का पहला सेमीफाइनल 4 मार्च 2026 को साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड के बीच कोलकाता के ईडन गार्डन्स में शाम 7 बजे ...और पढ़ें

SA vs NZ Semi Final मैच का लाइव स्ट्रीमिंग कैसे देखें?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। T20 World Cup 2026 Semi-Finals: क्रिकेट के महाकुंभ का सबसे रोमांचक पड़ाव आ चुका है। आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 के पहले सेमीफाइनल में साउथ अफ्रीका और न्यूजीलैंड की टीमें आमने-सामने होंगी। दिलचस्प बात यह है कि ये दोनों टीमें पहली बार इस स्तर पर एक-दूसरे से टकराएंगी। वहीं, दोनों ही टीमों ने आज तक टी20 वर्ल्ड कप की ट्रॉफी नहीं जीती है, इसलिए यह मुकाबला और भी हाई-वोल्टेज होने वाला है। ऐसे में जानते हैं फैंस कैसे और कहां फ्री में टी20 विश्व कप 2026 के दूसरे सेमीफाइनल मैच की लाइव स्ट्रीमिंग देख सकते हैं?
SA vs NZ Semi Final मैच की तारीख और समय
तारीख: बुधवार, 4 मार्च 2026
समय: शाम 7:00 बजे (भारतीय समयानुसार)
टॉस: शाम 6:30 बजे
SA vs NZ: ईडन गार्डन्स की पिच रिपोर्ट ( Pitch Report)
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड का ये मैच कोलकाता के ऐतिहासिक ईडन गार्डन्स स्टेडियम में खेला जाएगा। ईडन गार्डन्स की पिच आमतौर पर बल्लेबाजों के अनुकूल होती है, जहां गेंद बल्ले पर अच्छी तरह आती है और शुरुआत में अच्छा उछाल मिलता है।
जैसे-जैसे मैच आगे बढ़ता है, पिच धीमी हो सकती है जिससे स्पिनरों को मदद मिल सकती है। शाम का मैच होने के कारण 'ओस' एक बड़ा फैक्टर होगी, जिससे बाद में बल्लेबाजी करना आसान हो सकता है।
इसी मैदान पर भारत ने सुपर-8 मैच में वेस्टइंडीज के खिलाफ 196 रनों का विशाल लक्ष्य सफलतापूर्वक हासिल किया था और सेमीफाइनल में एंट्री की।
SA vs NZ: कहां और कैसे देखें लाइव स्ट्रीमिंग और प्रसारण? (Live Streaming Details)
साउथ अफ्रीका बनाम न्यूजीलैंड मैच की लाइव स्ट्रीमिंग फैंस JioHostar ऐप और उनकी वेबसाइट पर देख सकते हैं। वहीं, स्टार स्पोर्ट्स नेटवर्क के अलग-अलग चैनलों पर इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा। Star Sports Network के अगल-अलग चैनलों पर इस मैच का सीधा प्रसारण किया जाएगा।