रेलिंग तोड़ते हुए डैम में गिरा मछली लदा ट्रक, हजारीबाग में चालक का अब तक नहीं मिला सुराग

 रेलिंग तोड़ते हुए डैम में गिरा मछली लदा ट्रक, हजारीबाग में चालक का अब तक नहीं मिला सुराग



हजारीबाग के बरही में जवाहर घाटी पुल से मछली से लदा एक ट्रक रेलिंग तोड़कर डैम में गिर गया। बुधवार रात हुई इस घटना में चालक लापता है, जबकि खलासी को बचाक ...और पढ़ें





हजारीबाग में बड़ा हादसा: रेलिंग तोड़कर डैम में गिरा मछली लदा ट्रक।


मछली लदा ट्रक जवाहर घाटी पुल से डैम में गिरा।


चालक लापता, गहरे पानी में डूबा ट्रक नहीं मिला।


खलासी को बचाकर बरही अस्पताल में भर्ती कराया गया।


संवाद सूत्र, बरही (हजारीबाग)। बरही थाना क्षेत्र के जवाहर घाटी पुल पर बुधवार रात एक बड़ा हादसा हो गया। मछली लदा एक ट्रक पुल की रेलिंग तोड़ते हुए डैम में चालक समेत गिर गया। घटना की सूचना मिलते ही बरही थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू कराया।


गुरुवार को ट्रक को निकालने के लिए दो क्रेन लगाई गई, साथ ही स्थानीय तैराकों को भी लगाया गया। हालांकि डैम में अत्यधिक और गहरे पानी के कारण ट्रक और चालक को निकालने में सफलता नहीं मिल सकी है।

बताया जाता है कि ट्रक (संख्या एपी 35 एक्स 8299) आंध्रप्रदेश के विजयनगरम से बिहार के मुजफ्फरपुर की ओर जा रहा था। मौके पर मौजूद बरही थाना प्रभारी इंस्पेक्टर बिनोद कुमार ने बताया कि ट्रक में चालक फंसा हुआ है।


खलासी पाइप के सहारे लटका हुआ मिला

काफी प्रयास के बावजूद अब तक न तो ट्रक को बाहर निकाला जा सका है और न ही चालक का पता चल पाया है। गहरे पानी के अंदर समाया ट्रक ऊपर से भी नहीं दिखता। वहीं, हादसे में ट्रक का खलासी घायल हो गया।

दुर्घटना के बाद वह पुल की रेलिंग में लगे एक पाइप के सहारे लटका हुआ मिला। राहगीरों की नजर पड़ने पर उसे सुरक्षित बाहर निकाला गया और इलाज के लिए बरही अनुमंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »