धनबाद में नाबालिग से दरिंदगी: हॉस्पिटल में नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म, बाथरूम में कर दिया बंद

 धनबाद में नाबालिग से दरिंदगी: हॉस्पिटल में नशीला पदार्थ सुंघाकर किया दुष्कर्म, बाथरूम में कर दिया बंद




धनबाद में होली की शाम एक 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को नशीला पदार्थ सुंघाकर दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। पीड़िता ने सरायढेला थाने में शिकायत दर्ज ...और पढ़ें







नाबालिग के साथ दुष्कर्म। (सांकेतिक फोटो)

HIGHLIGHTS

धनबाद में 16 वर्षीय नाबालिग से दुष्कर्म का मामला।


आरोपी ने नशीला पदार्थ सुंघाकर घटना को अंजाम दिया।


पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही, आरोपी की तलाश जारी।


 होली की शाम शहर में मानवता को शर्मसार करने वाली एक घटना सामने आई है, यहां 16 वर्षीय नाबालिग लड़की को डरा-धमका कर बुलाने के बाद उसे नशीला पदार्थ सुंघाकर उसके साथ दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है।


इस मामले में पीड़िता ने सरायढेला थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराते हुए आरोपित युवक के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की है।

वहीं, पुलिस इस मामले में कुछ पहलुओं पर जांच कर रही है। घटनास्थल केंद्रीय अस्पताल के पास सीसी टीवी कैमरा भी खंगाल रही है। पीड़िता का मेडिकल जांच कराने की तैयारी में भी जुटी है।
धमकी देकर अस्पताल बुलाया

पीड़िता के अनुसार, वह बुधवार सुबह अपने मोहल्ले की एक दुकान पर गई थी। इसी दौरान पड़ोस के ही रहने वाले युवक ने उसका रास्ता रोक लिया।

आरोपित ने उसे पूर्व में परेशान किया था। पीड़िता का आरोप है कि युवक ने उसे धमकी देते हुए कहा कि अगर वह उससे मिलने सेंट्रल अस्पताल के ओपीडी के पास नहीं आई, तो वह उसे नुकसान पहुंचाएगा। डर के मारे पीड़िता उससे मिलने पहुंच गई।
नशीली दवा सुंघाकर की दरिंदगी

शिकायत के मुताबिक, अस्पताल के पास पहुंचने पर आरोपित ने पीड़िता पर अनैतिक दबाव बनाया। विरोध करने पर आरोपित ने जबरन उसके मुंह पर हाथ रख दिया, जिससे किसी नशीली दवा जैसी गंध आ रही थी। इसके बाद नाबालिग बेहोश हो गई।
बाथरूम में बंद मिली पीड़िता

पीड़िता ने बताया कि जब उसे होश आया, तो वह एक बाथरूम में बंद थी। उसके शरीर पर चोट के निशान थे और कपड़े अस्त-व्यस्त थे। बदहवास हालत में जब उसने शोर मचाया, तो वहां मौजूद एक महिला ने दरवाजा खोला।


पीड़िता ने उसी महिला के फोन से अपने परिजनों को सूचित किया। वर्तमान में पीड़िता का इलाज एसएनएमएमसीएच में चल रहा है।

पीड़िता के बयान का सत्यापन के लिए पुलिस सीसी टीवी फुटेज खंगाल रही है। वहीं, बीसीसीएल प्रंबधन ने अस्पताल में ऐसी घटना को लेकर एक कमेटी बनाई है और जांच कर रही है। इस बीच पुलिस आरोपित को तलाश भी कर रही है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »