झारखंड BJP की नई टीम का एलान, गीता कोड़ा और नीलकंठ मुंडा को मिली बड़ी जिम्मेदारी
Jharkhand BJP New Team:आदित्य साहू ने झारखंड भाजपा की नई प्रदेश टीम घोषित की है। 24 सदस्यीय टीम में पांच महिलाएं शामिल हैं। गणेश मिश्रा को प्रदेश महाम ...और पढ़ें

आदित्य साहू की नई टीम का हुआ गठन। (सोशल मीडिया)
आदित्य साहू ने झारखंड भाजपा की 24 सदस्यीय टीम घोषित की।
गणेश मिश्रा प्रदेश महामंत्री, नीलकंठ मुंडा उपाध्यक्ष नियुक्त किए गए।
टीम में अनुभवी और नए चेहरों को समान अवसर मिला।
राज्य ब्यूरो, रांची। भारतीय जनता पार्टी ने अपनी प्रदेश टीम की घोषणा कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने शनिवार को अपनी 24 सदस्यीय टीम की घोषणा की तो इसमें पांच महिलाओं के नाम शामिल हैं।
पार्टी ने गणेश मिश्रा को प्रदेश महामंत्री बनाया है। इसके अलावा मनोज सिंह को प्रदेश महामंत्री बनाए रखा गया है। पूर्व नेता प्रतिपक्ष अमर कुमार बाउरी को भी प्रदेश महामंत्री बनाया गया है।
वरिष्ठ नेताओं में राकेश प्रसाद और नीलकंठ सिंह मुंडा को उपाध्यक्ष बनाया गया है। आदित्य साहू ने अपनी टीम गठन में पुराने और अनुभवी नेताओं के साथ नए चेहरों को भी मौका दिया है।
प्रदेश भाजपा की नई टीम
उपाध्यक्ष
1- राकेश प्रसाद
2- नीलकंठ सिंह मुंडा
3-आभा महतो
4- बालमुकुंद सहाय
5- भानु प्रताप शाही
6- प्रदीप वर्मा
7- सुनील सोरेन
8- मुनेश्वर साहू
9- गीता कोड़ा

प्रदेश महामंत्री
1- गणेश मिश्रा
2- अमर कुमार बाउरी
3- मनोज सिंह
प्रदेश मंत्री
1- दिलीप वर्मा
2- शैलेंद्र सिंह
3- सरोज सिंह
4- सुनिता सिंह
5-अमरदीप यादव
6- कृष्णा महतो
7- अमित सिंह
8- मनीर उरांव
9- शालिनी बैसखियार
पार्टी ने दीपक बंका को प्रदेश कोषाध्यक्ष और हेमंत दास और सूरज गुप्ता को कार्यालय मंत्री बनाया गया है।