BGH में बहाल होंगे 12 नए चिकित्सक, 2.5 लाख तक मिलेगी सैलरी; 23 उम्मीदवारों ने की दावेदारी
बोकारो जनरल अस्पताल (BGH) में 12 नए चिकित्सकों की अनुबंध पर भर्ती की जा रही है। 17 मार्च 2026 को हुए साक्षात्कार में 23 उम्मीदवारों ने विभिन्न पदों के ...और पढ़ें

बोकारो जनरल अस्पताल। फोटो जागरण
BGH में 12 नए चिकित्सकों की अनुबंध पर भर्ती।
मासिक वेतन 90 हजार से 2.5 लाख रुपये तक।
आवास, मोबाइल, निःशुल्क उपचार जैसी अतिरिक्त सुविधाएं।
बोकारो। सेल प्रबंधन का बोकारो जनरल अस्पताल की चिकित्सा सेवा को बेहतर करने के साथ मैनपावर पर संतुलन बनाए रखने के लिए यहां कुल 12 नए चिकित्सकों को अनुबंध पर बहाल करने की प्रक्रिया चल रही है।
पद की अर्हता रखने वाले उम्मीदवारों का साक्षात्कार मंगलवार 17 मार्च 2026 को बीजीएच के ED मेडिकल सम्मेलन कक्ष में लिया गया। जहां 12 पद के लिए कुल 23 उम्मीदवार साक्षात्कार में शामिल हुए।
इनमें हड्डी रोग विशेषज्ञ के दो पद के लिए तीन उम्मीदवार, हृदय रोग विशेषज्ञ के एक पद के लिए एक उम्मीदवार, एनेस्थीसिया विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक के एक पद के लिए एक उम्मीदवार तथा जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर के कुल 8 पद के लिए 18 उम्मीदवारों ने अपनी दावेदारी को पेश की है।
-1773826838963.png)
इसका अंतिम परिणाम 12 अप्रैल तक जारी कर दिया जाएगा। इसके बाद नव चयनित चिकित्सक अप्रैल माह के अंत तक अपने अपने पद पर कार्यभार ग्रहण कर लेंगे।
ह्यदय रोग विशेषज्ञ के एक मात्र कैंडिडेट कौन?
साक्षात्कार में ह्यदय रोग विशेषज्ञ के एक पद के एक मात्र उम्मीदवार तथा शहर के जाने माने ह्यदय रोग चिकित्सक डॉ. राहुल कुमार भी शामिल हुए।
इसके बाद यह तय माना जा रहा है की बोकारो जनरल अस्पताल में बतौर हृदय रोग विशेषज्ञ के पद पर दोबारा उनकी वापसी पक्की है।
बता दें कि डॉ. राहुल BGH के हृदय रोग विभाग में विशेषज्ञ चिकित्सक के पद पर अपनी सेवा लंबे समय तक दे चुके थे, लेकिन अपने निजी कारणों से उन्होंने बीच में ही अपनी सेवाकाल पूरी होने से पहले इस्तीफा दे दिया था।
न्यूनतम 90 हजार से अधिकतम ढ़ाई लाख रुपये मिलेगा वेतन
बोकारो जनरल अस्पताल में अनुबंध पर बहाल होने वाले चिकित्सकों को न्यूनतम 90 हजार रुपये से अधिकतम ढ़ाई लाख रुपये वेतनमान उनके डिग्री व अनुभव के आधार पर दिया जाएगा।
इनमें जनरल ड्यूटी मेडिकल आफिसर के पद पर बहाल होने वाले चिकित्सकों को 90 हजार रुपये प्रतिमाह, एमबीबीएस के साथ पीजी डिप्लोमा वाले चिकित्सकों को 1 लाख 20 हजार रुपये प्रतिमाह।
-1773827246931.png)
एमबीबीएस के साथ पीजी डिग्री वाले चिकित्सकों को 1 लाख 60 हजार रुपये प्रतिमाह तथा एमबीबीएस के साथ डीएम, एमसीएच व डीएनबी डिग्री वाले चिकित्सक को ढ़ाई लाख रुपये प्रतिमाह कंपनी प्रबंधन देगी।
इसके अलावा उन्हें रहने के लिए सी टाइप मकान, मोबाइल फोन तथा कंपनी के अस्पताल में निशुल्क उपचार की सेवा भी प्रदान की जाएगी।
नव चयनित चिकित्सकों को एक साल के लिए अनुबंध पर बहाल किया जाएगा, जहां उनके कार्यप्रणाली को देखते हुए इसकी मियाद तीन साल तक बढ़ाई जाएगी।