APP की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने होगा जारी, 160 पदों पर होनी है नियुक्ति

 APP की प्रारंभिक परीक्षा का रिजल्ट इसी महीने होगा जारी, 160 पदों पर होनी है नियुक्ति



झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा सहायक लोक अभियोजक (APP) प्रारंभिक परीक्षा का परिणाम इसी माह घोषित होने की संभावना है। सीधी भर्ती और बैकलॉग पदों के ...और पढ़ें






 झारखंड अभियोजन सेवा के अंतर्गत सहायक लोक अभियोजक (सीधी एवं बैकलाग भर्ती दोनों) प्रारंभिक प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम इसी माह प्रकाशित हो सकता है।

झारखंड लोक सेवा आयोग इसका शीघ्र परिणाम प्रकाशित करने की तैयारी कर रहा है। सीधी भर्ती के लिए प्रांरभिक परीक्षा पिछले वर्ष 20 दिसंबर तथा बैकलाग नियुक्ति के लिए परीक्षा 13 दिसंबर को आयोजित की गई थी।

फिलहाल आयोग ने दोनों श्रेणी में होनेवाली नियुक्ति के लिए आयोजित प्रारंभिक परीक्षा के प्रथम पत्र (सामान्य अध्ययन) एवं द्वितीय पत्र (विधि विषयक) का संशोधित ‘मॉडल उत्तर‘ जारी कर दिया है। इससे पहले आयोग ने इसका मॉडल उत्तर जारी कर उसके विरूद्ध अभ्यर्थियों से एक जनवरी तक आपत्तियां मांगी थीं।


निर्धारित तिथि तक अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों एवं सुझावों पर विषय विशेषज्ञों द्वारा समीक्षा कराने के बाद संशोधित मॉडल उत्तर जारी किया गया है। अब आयोग संशोधित मॉडल उत्तर के आधार पर इस परीक्षा का परिणाम जारी करेगा।

प्रारंभिक परीक्षा में उत्तीर्ण अभ्यर्थी मुख्य परीक्षा में सम्मिलित होंगे। मुख्य परीक्षा की तिथि की घोषणा आयाेग द्वारा बाद में की जाएगी। बताते चलें कि इस परीक्षा के तहत 134 पदों पर सीधी नियुक्ति होगी, जबकि 26 बैकलाग पद भी भरे जाएंगे।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »