रसोई गैस बुकिंग का बदल गया नियम, 15 की जगह अब 21 दिन के अंतराल में मिलेगा सिलेंडर

 रसोई गैस बुकिंग का बदल गया नियम, 15 की जगह अब 21 दिन के अंतराल में मिलेगा सिलेंडर


ईरान-इजराइल युद्ध के कारण ईंधन अनिश्चितता के मद्देनजर घरेलू रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग नियमों में बदलाव किया गया है। अब उपभोक्ता अंतिम डिलीवरी के 21 दिन ...और पढ़ें





 धनबाद। ईरान-इजराइल युद्ध के बीच दुनियाभर में ईंधन की अनिश्चितता को देखते हुए रसोई गैस सिलेंडर भराने के नियमों में बदलाव किया गया है। अब घरेलू रसोई गैस सिलेंडर बुकिंग पर 21 दिन का अंतराल लागू होगा।

अंतिम डिलीवरी के 21 दिन बाद ही उपभोक्ता अगला सिलेंडर बुक कर सकेंगे। घरेलू उपभोक्ताओं की वास्तविक जरूरत पूरी करने के लिए यह नई व्यवस्था लागू की गई है, ताकि सभी उपभोक्ताओं तक समान आपूर्ति सुनिश्चित किया जा सके।

हालात सामान्य होने तक 21 दिनों के बुकिंग का यह नियम अस्थायी रूप से लागू किया गया है। बताते चले कि अस्थिर वैश्विक हालात को देखते हुए घरेलू गैस सिलिंडर की आपूर्ति व्यवस्था में बदलाव कर 15 से बढ़ाकर 21 दिन कर दिया गया है। यानी अब सिलिंडर की आपूर्ति के बीच 21 दिन का अंतर होगा।


अभी तक एक सिलिंडर लेने के 15 दिन बाद दूसरा सिलिंडर लिया जा सकता था। यद्यपि बुकिंग व्यवस्था में कोई बदलाव नहीं हुआ है। इंडियन आयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम ने नई व्यवस्था के तहत गैस एजेंसियों के सिस्टम (सॉफ्टवेयर) में बदलाव कर दिया है।
महावीर गैस एजेंसी के संचालक देव नारायण महतो ने बताया, '"सॉफ्टवेयर में बदलाव कर दिया गया है। अब 21 दिन के बाद ही दूसरा गैस सिलेंडर उपभोक्ता ले सकेंगे।"

उन्होंने कहा कि एजेंसियों को आश्वस्त किया है कि रसोई गैस डिलिवरी में उपभोक्ता को कोई परेशानी नहीं होगी। अंतिम डिलीवरी के 21 दिन बाद ही अगला सिलेंडर बुक होगा। इसका उद्देश्य है कि वास्तविक घरेलू उपभोक्ताओं को प्राथमिकता के आधार पर आपूर्ति सुनिश्चित करना।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »