5 ऐसे जरिये, जिनके दम पर करोड़ों की कमाई करते हैं कुलदीप यादव; नेटवर्थ उड़ा देगी होश

 5 ऐसे जरिये, जिनके दम पर करोड़ों की कमाई करते हैं कुलदीप यादव; नेटवर्थ उड़ा देगी होश



Kuldeep Yadav Net Worth: क्रिकेटर कुलदीप यादव 13-14 मार्च को मसूरी में शादी करने वाले हैं, जिसमें सूर्यकुमार यादव और जय शाह जैसे दिग्गज शामिल हो सकते ...और पढ़ें





Kuldeep Yadav Net Worth: कितनी संपत्ति के मालिक हैं कुलदीप यादव?

Kuldeep Yadav Net Worth in Rupees। भारतीय क्रिकेटर कुलदीप यादव मसूरी के लाइब्रेरी बाजार स्थित होटल सेवाय में परिणय सूत्र में बंधेंगे। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार, होटल में 13 और 14 मार्च के लिए सभी रूम बुक किए गए हैं। 14 मार्च को शादी करने के बाद 15 मार्च को वह वापसी करेंगे। मेहमानों के लिए होटल जेडब्ल्यू मैरिएट में भी कमरे बुक हैं।


शादी में भारतीय टी-20 टीम के कप्तान सूर्यकुमार यादव, आईसीसी चेयरमैन जय शाह सहित भारतीय टीम के अन्य खिलाड़ियों के आने की उम्मीद है। ऐसे में उनकी शादी से पहले जानते हैं कुलदीप यादव कुल कितनी नेटवर्थ के मालिक हैं?


कितनी संपत्ति के मालिक हैं कुलदीप यादव?कुलदीप यादव की नेटवर्थ की बात करें तो उनकी संपत्ति कुल 32-35 करोड़ रुपये के आस-पास है।
कुलदीप की कमाई का अहम जरिया क्रिकेट मैच खेलकर पैसे कमाना है।
बीसीसीआई के ग्रेड-बी कॉन्ट्रैक्ट में कुलदीप शामिल हैं, जिसके तहत उन्हें सालाना 3 करोड़ रुपये मिलते हैं।
टेस्ट मैच (15 लाख प्रति मैच), वनडे (6 लाख प्रति मैच), टी20 (3 लाख प्रति मैच) उन्हें मैच खेलने की फीस मिलती हैं।
विज्ञापनों से कुलदीप कमाई करते हैं। उनके पास एडिडास, ऐस मनी ट्रांसफर, ओप्पा सहित जैसे बड़े ब्रांड्स के एंडोर्समेंट्स हैं।
IPL से कुलदीप ने कितने पैसे कमाए?

कुलदीप यादव ने अपने आईपीएल करियर की शुरुआत साल 2012 में की थी, जब मुंबई इंडियंस ने उन्हें 10 लाख रुपये में खरीदा था। 2018 में उनके करियर में बड़ा बदलाव आया जब केकेआर ने उन्हें5.8 करोड़ रुपये में खरीदा। 2021 तक उन्होंने इसी कीमत पर खरीदा।


इसके बाद 2022 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 2 करोड़ रुपये में अपनी टीम में शामिल किया और अभी तक वह दिल्ली की टीम के साथ है। 2025 में दिल्ली कैपिटल्स ने उन्हें 563 प्रतिशत बढ़ोत्तरी के साथ 13.25 करोड़ रुपये में रिटेन किया।वहीं, इस साल भी उन्हें इसी कीमत पर रिटेन किया गया है। अब तक कुल आईपीएल से उन्होंने 57.3 करोड़ रुपये कमाए हैं।

शानदार कार कलेक्शन

कुलदीप यादव के पास शानदार कारे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, कुलदीप के पास फोर्ट इकोस्पोर्ट्स, ऑडी-ए6 है। उनके पास कानुपर में एक आलीशान घर है। उनके पास कानपुर में एक आलीशान घर है। कुलदीप जिस तरह से अपने करियर में रफ्तार पकड़ रहे हैं, उसे देखते हुए उनकी नेटवर्थ में इजाफा होना तय है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »