दामाद शाहीन, बाबर और शादाब को पाकिस्तान टीम से बाहर निकालो; Shahid Afridi ने जमकर निकाली भड़ास
Shahid Afridi IND vs PAK: भारत से शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। पूर्व कप्तान शाहिद अफरीदी ने टीम के सीनियर खिलाड़ियों के खर ...और पढ़ें

IND V PAK: 'शाहीन, शादाब और बाबर को पाकिस्तान की टीम से बाहर करो'
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से दी मात
भारतीय टीम से मिली हार के बाद बौखलाए शाहिद अफरीदी
शाहिद अफरीदी ने बाबर,शाहीन और शादाब को टीम से बाहर निकालने की दी नसीहत
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Shahid Afridi IND Vs PAK: भारत के खिलाफ मिली शर्मनाक हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में भूचाल आ गया है। टीम के सीनियर खिलाड़ियों के फ्लॉप प्रदर्शन से नाराज पूर्व पाक कप्तान शाहिद अफरीदी ने चयनकर्ताओं और मैनेजमेंट को कड़ा सबक सिखाने की सलाह दी है। एक पाकिस्तानी टीवी शो पर बात करते हुए अफरीदी ने कहा कि अब वक्त आ गया है कि बड़े नामों के बजाय युवाओं पर भरोसा जताया जाए। उन्होंने भारत से मिली हार के बाद अपने दामाद शाहीन अफरीदी से लेकर बाबर और शादाब खान को टीम से बाहर करने की नसीहत दी है।
Shahid Afridi का फूटा गुस्सा
हैरानी की बात यह रही कि शाहिद अफरीदी ने किसी का पक्ष नहीं लिया। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अगर फैसला उनके हाथ में होता, तो वह अपने दामाद शाहीन शाह अफरीदी को भी टीम से बाहर बैठा देते। अफरीदी ने कहा,
अगर मुझे फैसला लेना होता, तो मैं शाहीन, बाबर और शादाब तीनों को बाहर बैठा देता। मैं नए लड़कों को मौका देता और उन्हें नामीबिया जैसे मैचों में खिलाकर उनका आत्मविश्वास बढ़ाता।
शाहिद अफरीदी
अफरीदी का मानना है कि पाकिस्तान की टीम बार-बार उन्हीं खिलाड़ियों पर दांव खेल रही है जो उम्मीदों पर खरे नहीं उतर रहे। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि इन सीनियर खिलाड़ियों को बहुत मौके मिल चुके हैं, अब बदलाव जरूरी है। बड़े मैचों में ये खिलाड़ी परफॉर्म नहीं कर पा रहे हैं। बेंच पर बैठे युवाओं को खिलाने में क्या हर्ज है? जब सीनियर्स डिलीवर नहीं कर रहे, तो जूनियर खिलाड़ियों को आजमाकर देखना चाहिए।
शाहीन-शादाब और बाबर तीनों हुए फेल
भारत के खिलाफ खेले गए मैच में शाहीन अफरीदी (Shaheen Afridi) सिर्फ 2 ओवर्स डालने आए, लेकिन उन्होंने 31 रन लुटा दिए और सिर्फ एक विकेट हासिल किया। शादाब खान ने मैच में एक ओवर ही गेंदबाजी की और 17 रन दिए। वहीं, बैटिंग में सिर्फ 14 रन ही बनाने में वो कामयाब हुए। इसके अलावा पाकिस्तानी टीम के बैटिंग क्रम के मुख्य हिस्सा बाबर आजम, जो महज 5 रन बनाकर सस्ते में पवेलियन लौटे।
IND vs PAK: भारत ने पाकिस्तान पर जीत दर्ज की
पाकिस्तान की टीम ने टी-20 विश्व कप में भारत के खिलाफ कुल 9 मैच खेले है, लेकिन टीम को केवल एक ही मैच में आजतक जीत मिल सकी है। 9 में से 8 बार भारतीय टीम को जीत मिली है, जबकि सिर्फ एक बार पाकिस्तान ने जीत का स्वाद चखा है। 2021 के बाद से तो लगातार भारतीय टीम विश्व कप में चिर प्रतिद्वंद्वी टीम को मात दे रही है।