Oppo के 6500mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल शुरू, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
ओप्पो K14x 5G की सेल 16 फरवरी से Flipkart और Oppo स्टोर पर शुरू हो गई है। यह बजट 5G फोन 6500mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर और 50MP कैमरे ...और पढ़ें
-1771228303839_v.webp)
Oppo के 6500mAh बैटरी वाले सस्ते 5G फोन की सेल शुरू, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा भी
Oppo K14x 5G की सेल 16 फरवरी से शुरू।
6500mAh बैटरी, MediaTek Dimensity 6300 प्रोसेसर शामिल।
50MP कैमरा, 45W फास्ट चार्जिंग, 120Hz डिस्प्ले उपलब्ध।
टेक्नोलॉजी डेस्क, नई दिल्ली। ओप्पो ने कुछ वक्त पहले अपना एक और नया बजट 5G फोन लॉन्च किया था जिसे कंपनी ने ओप्पो K14x 5G के नाम से पेश किया था। वहीं, आज यानी 16 फरवरी से इस फोन की सेल शुरू हो गई है। डिवाइस को आप Flipkart के जरिए खरीद सकते हैं। यह OPPO के अपने ऑनलाइन स्टोर पर भी लिस्टेड है। डिवाइस में 6500mAh बैटरी, MediaTek प्रोसेसर और 50MP कैमरा समेत कई फीचर्स देखने को मिल रहे हैं। चलिए पहले फोन की कीमत जान लेते हैं...
OPPO K14x कीमत और वेरिएंट
OPPO K14x 5G दो वैरिएंट में आता है जिसके 4GB RAM और 128GB स्टोरेज वाले मॉडल की कीमत ₹14,999 रुपये, जबकि 6GB RAM के साथ 128GB स्टोरेज वाले वैरिएंट की कीमत ₹16,999 रुपये से शुरू होती है। डिवाइस दो कलर ऑप्शन आइसी ब्लू और प्रिज़्म वॉयलेट में आता है।
अगर आप इसे अभी की सेल में खरीद रहे हैं, तो कुछ ऑफर्स के साथ आप फोन को सस्ते में अपना बना सकते हैं। चुनिंदा कार्ड्स पर ₹1,500 तक का इंस्टेंट बैंक डिस्काउंट मिल रहा है। डिस्काउंट के बाद, 4GB वैरिएंट ₹13,499 का हो जाएगा और 6GB वैरिएंट ₹15,499 का हो जाएगा।
OPPO K14x के खास फीचर्स
OPPO K14x के खास फीचर्स की बात करें तो फोन में 120Hz रिफ्रेश रेट वाला 6.75-इंच का HD+ डिस्प्ले मिलता है। बेहतर परफॉर्मेंस के लिए फोन में MediaTek Dimensity 6300 चिपसेट मिल रहा है, जिसे ColorOS 15 के साथ पेयर किया गया है। साथ ही इस फोन में K14x 5G में 6500mAh की बड़ी बैटरी है और OPPO असल में इसी पर आपका ध्यान चाहता है।
यह फोन उन लोगों के लिए है जो अपने फोन पर बहुत समय बिताते हैं, चाहे वह कॉल हो, नेविगेशन हो, वीडियो हो या बस स्क्रॉलिंग हो। इतना ही नहीं डिवाइस में 45W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी है, इसलिए दिन में टॉप अप करने में ज्यादा समय नहीं लगेगा। अगर आपको कभी किसी दूसरे डिवाइस को पावर देने की जरूरत पड़े तो इसके लिए फोन में रिवर्स वायर्ड चार्जिंग भी है।
कैमरा और सॉफ्टवेयर एक्सपीरियंस
कैमरा की बात करें तो फोन में 50MP का प्राइमरी कैमरा है, जिसमें OPPO ने रोजाना की तस्वीरों को बेहतर बनाने के लिए AI Eraser और AI Unblur जैसे सॉफ्टवेयर फीचर्स भी दिए हैं। हालांकि इस फोन को फोटोग्राफी के बजाय कैज़ुअल इस्तेमाल के लिए बनाया गया है। डिवाइस Android 15 पर बेस्ड ColorOS 15 पर चलता है, जिसमें OPPO के आम सिस्टम बदलाव और AI-बेस्ड टूल्स मिलते हैं।