Ranji Trophy: 8 विकेट, 3 मेडन ओवर... Mohammed Shami ने मचाया गदर; टीम इंडिया में वापसी का रास्ता साफ!
Mohammed Shami Ranji Trophy: मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी सेमीफाइनल में जम्मू-कश्मीर के खिलाफ शानदार प्रदर्शन करते हुए 90 रन देकर 8 विकेट लिए, जो प्रथम ...और पढ़ें
मोहम्मद शमी ने जम्मू-कश्मीर की टीम के खिलाफ झटके 8 विकेट
बंगाल और जम्मू-कश्मीर के बीच खेले जा रहा है रणजी ट्रॉफी का सेमीफाइनल मैच
मोहम्मद शमी ने 8 विकेट लेकर खींचा सेलेक्टर्स का ध्यान
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mohammed Shami 8 Wickets: कहते हैं शेर जब घायल होता है, तो और भी खतरनाक हो जाता है। ऐसा टीम इंडिया के तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी ने रणजी ट्रॉफी के मैदान पर सच कर दिखाया है। लंबे समय तक मैदान से दूर रहने के बाद, शमी ने गेंद से ऐसा कोहराम मचाया कि विपक्षी बल्लेबाज पानी मांगते नजर आए। 8 विकेट लेकर शमी ने सिलेक्टर्स को अपनी काबिलियत का नजारा दिखा दिया और टीम इंडिया में वापसी के लिए अपनी दावेदारी ठोक दी है।
Ranji Trophy के Semi Fainal में Mohammed Shami ने मचाया गदर
दरअसल, रणजी ट्रॉफी 2026 के सेमीफाइनल में मंगलवार यानी 17 फरवरी को खेलते हुए जम्मू-कश्मीर टीम के खिलाफ बंगाल की तरफ से मोहम्मद शमी ने 90 रन लुटाते हुए 8 विकेट लेकर तबाही मचाई। इस दौरान उन्होंने 3 मेडन ओवर भी डाले और उनके सामने जम्मू-कश्मीर का कोई बैटर ज्यादा देर तक क्रीज पर नहीं टिक सका। बंगाल क्रिकेट अकादमी ग्राउंड में खेले जा रहे इस मैच में शमी ने अपने प्रदर्शन से ये दिखा दिया है कि वो फिट हैं और टीम इंडिया में वापसी के लिए बिल्कुल तैयार हैं।
J&K Vs Bengal: 302 रन पर सिमटी जम्मू-कश्मीर की पहली पारी
सुदीप कुमार घरामी की शानदार 146 रनों की पारी की बदौलत बंगाल ने अपनी पहली पारी में 328 रनों का मजबूत स्कोर खड़ा किया था और फिर दिग्गज खिलाड़ियों के भरोसे अपनी बढ़त को बरकरार रखा। दूसरे दिन, शमी ने जम्मू-कश्मीर को शुरुआती 13/3 पर समेट दिया और तीसरे दिन वापसी करते हुए निचले क्रम के बल्लेबाजों को पवेलियन भेजा। उनके आंकड़े इतने प्रभावशाली हैं कि उनके नेशनल टीम में सेलेक्शन पर फिर से बहस छिड़ने की संभावना है।
शमी ने जम्मू-कश्मीर के शीर्ष क्रम के बल्लेबाजों को आउट किया, जहां उन्होंने सुबह की नमी का फायदा उठाया। इसके अलावा, अब्दुल समद (82) और कप्तान पारस डोगरा (58) की अगुवाई में मध्य क्रम के बल्लेबाजों ने भी जोरदार वापसी की। शमी ने उसी समय अहम विकेट लिए, जम्मू-कश्मीर मैच में मजबूत स्थिति में दिख रहा था। बता दें कि रणजी ट्रॉफी के सेमीफाइनल में जम्मू कश्मीर के खिलाफ मोहम्मद शमी ने 8 विकेट लिए, जो प्रथम श्रेणी क्रिकेट में उनका करियर का सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन है।
बीसीसीआई के चयनकर्ता का खींचा ध्यान?
मोहम्मद शमी का ये प्रदर्शन अहम समय पर आया है। साल 2023 वनडे विश्व कप के बाद से शमी चोट और फिटनेस से जुड़ी समस्याओं के चलते टीम से बाहर रहे। शमी की घरेलू क्रिकेट में वापसी दमदार हुई। सीजन की शुरुआत में उन्होंने गुजरात और सर्विसेज के खिलाफ 5-5 विकेट लिए थे, लेकिन जम्मू-कश्मीर की टीम के खिलाफ उन्होंने 8 विकेट लेकर हर किसी का ध्यान खींच लिया है।
भारत के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट कैलेंडर में 2026 में कई महत्वपूर्ण टेस्ट सीरीज शामिल हैं, जिनमें इंग्लैंड का संभावित दौरा भी शामिल है। ऐसे में शमी की शानदार फॉर्म में वापसी भारतीय टीम प्रबंधन के लिए एक बड़ी समस्या खड़ी कर देती है। हालांकि, बंगाल की टीम रणजी ट्रॉफी के फाइनल में जगह पक्की करने की कोशिश कर रही है। बंगाल की टीम की दूसरी पारी की शुरुआत हो गई है। खबर लिखे जाने तक उसके पास 26 रन की बढ़त है।