भारत से हार के बाद आगबबूला हुए PCB अध्यक्ष Mohsin Naqvi, टीम को दिया ये कड़ा संदेश

 भारत से हार के बाद आगबबूला हुए PCB अध्यक्ष Mohsin Naqvi, टीम को दिया ये कड़ा संदेश



टी20 विश्व कप 2026 में भारत से 61 रनों की करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल मच गई है। पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी ने टीम के खराब प्रदर्शन पर ...और पढ़ें





भारत से हार के बाद Mohsin Naqvi का फूटा गुस्सा


भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से दी हराकर सुपर-8 में बनाई जगह


भारत से मिली हार के बाद पीसीबी अध्यक्ष मोहसिन नकवी हुए गुस्से से लाल


हार के बाद मोहसिन नकवी का फूटा गुस्सा


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Mohsin Naqvi T20 World Cup: टी20 विश्व कप 2026 में भारत के हाथों मिली करारी हार के बाद पाकिस्तान क्रिकेट में हलचल तेज हो गई है। कोलंबो के आर. प्रेमदासा स्टेडियम में खेले गए मुकाबले में भारत ने पाकिस्तान को 61 रन से मात देकर इस फॉर्मेट में अपनी सबसे बड़ी जीत दर्ज की।

इस एकतरफा मुकाबले के बाद पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड (पीसीबी) के अध्यक्ष मोसिन नकवी का गुस्सा खुलकर सामने आया और उन्होंने टीम के प्रदर्शन पर कड़ी नाराजगी जताई।
भारत से हार के बाद Mohsin Naqvi का फूटा गुस्सा

दरअसल, भारत-पाक मुकाबले से पहले ही इस मैच का माहौल काफी गर्म था। भारत के खिलाफ मैच को लेकर पाकिस्तान की ओर से बहिष्कार की चर्चा ने सुर्खियां बटोरी थीं, जिससे मुकाबले का दबाव और बढ़ गया था। लेकिन मैदान पर जो हुआ, उसने इस हाई-वोल्टेज भिड़ंत के रोमांच पर सवाल खड़े कर दिए।
सूर्यकुमार यादव की अगुआई में भारतीय बल्लेबाजों ने दबदबा बनाया और गेंदबाजों ने भी पाकिस्तान को कोई मौका नहीं दिया।

न्यूज एजेंसी पीटीआई की रिपोर्ट के अनुसार, नकवी मैच के दौरान स्टेडियम में मौजूद थे, लेकिन जैसे ही हार तय दिखने लगी, वह बीच में ही निकल गए।

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से बताया गया कि उन्होंने टीम मैनेजर नावेद अकरम चीमा के माध्यम से खिलाड़ियों तक अपनी नाराजगी पहुंचाई। उनका संदेश साफ था कि अहम मुकाबलों में ऐसा प्रदर्शन न तो समझ में आता है और न ही स्वीकार्य है।

बड़े बदलाव होने तय!

हार के बाद टीम के अंदर भी मंथन शुरू हो गया। मुख्य कोच माइक हेसन ने ड्रेसिंग रूम में खिलाड़ियों से बात करते हुए कहा कि टीम अपनी पूरी क्षमता के मुताबिक नहीं खेल पाई। देर रात मैनेजमेंट की बैठक में बड़े फैसलों पर चर्चा हुई और संकेत मिले कि अगले मुकाबले में बदलाव किए जा सकते हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, स्टार खिलाड़ियों को आराम देकर सलमान मिर्जा, नसीम शाह या फखर जमान जैसे विकल्पों को आजमाने पर विचार किया गया है।

पाकिस्तान की राह मुश्किल

पाकिस्तान के लिए अब आगे का रास्ता आसान नहीं है। सुपर आठ स्टेज में जगह बनाने के लिए नामीबिया के खिलाफ जीत अनिवार्य हो गई है। टीम ने इससे पहले अमेरिका और नीदरलैंड्स जैसी निचली रैंकिंग वाली टीमों को हराया था, लेकिन भारत के खिलाफ मिली हार ने उसकी स्थिति को अस्थिर कर दिया है। अब अगर नामीबिया अगर पाकिस्तान के खिलाफ आखिरी मैच जीत गया तो पाकिस्तान की टीम ग्रुप-स्टेज से ही बाहर हो जाएगी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »