कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? बन सकती हैं देश की पहली LGBTQ सांसद, TMC ने राज्यसभा चुनाव में बनाया उम्मीदवार

 कौन हैं मेनका गुरुस्वामी? बन सकती हैं देश की पहली LGBTQ सांसद, TMC ने राज्यसभा चुनाव में बनाया उम्मीदवार




तृणमूल कांग्रेस ने राज्यसभा चुनाव के लिए सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी को उम्मीदवार बनाया है। यदि वो चुनाव जीत जाती हैं, तो वह भारत की पहली LGBTQ रा ...और पढ़ें




तृणमूल कांग्रेस (TMC) ने 16 मार्च को होने वाले राज्यसभा चुनाव के लिए सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी को नॉमिनेट किया है।

टीएमसी ने गुरुस्वामी के अलावा, मंत्री बाबुल सुप्रियो, बंगाल के पूर्व DGP राजीव कुमार और एक्टर कोएल मल्लिक को कैंडिडेट बनाया है।

टीएमसी की उम्मीदवार और सीनियर एडवोकेट मेनका गुरुस्वामी अगर राज्यसभा चुनाव जीत जाती हैं तो वह देश की पहली LGBTQ राज्यसभा सदस्य बन सकती हैं।





कौन हैं मेनका गुरुस्वामी?

मेनका गुरुस्वामी सुप्रीम कोर्ट में सीनियर वकील हैं। इन्होंने ऐतिहासिक संवैधानिक केस में बहस की थी, जिसके नतीजे में 2018 में भारतीय दंड संहिता की धारा 377 के रद होने के बाद भारत में होमोसेक्सुअलिटी को अपराध की श्रेणी से बाहर कर दिया गया था।


मेनका गुरुस्वामी ने 1997 में भारत के पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई से काम करना सीखा। मेनका उन्हें अपना मेंटर मानती हैं। किरण मनराल की किताब 'राइजिंग: 30 वीमेन हू चेंज्ड इंडिया' में मेनका गुरुस्वामी को शामिल किया गया है।
मेनका गुरुस्वामी ने पूर्व अटॉर्नी जनरल अशोक देसाई के साथ मुख्य रूप से लिटिगेशन और संवैधानिक मामलों पर काम किया। करीब डेढ़ साल काम सीखने के बाद मेनका आगे की पढ़ाई के लिए ऑक्सफोर्ड चली गईं।


ऑक्सफोर्ड से ग्रेजुएशन और हार्वर्ड से मास्टर्स

मेनका गुरुस्वामी ने 2001 में ऑक्सफोर्ड से सिविल लॉ में ग्रेजुएशन (BCL) और हार्वर्ड से लॉ में मास्टर्स (LLM) की पढ़ाई पूरी की। इसके बाद उन्होंने न्यूयॉर्क में डेविस पोल्क एंड वार्डवेल में कुछ समय के लिए एसोसिएट के तौर पर काम किया।


गुरुस्वामी का ऑक्सफोर्ड यूनिवर्सिटी के रोड्स हाउस के मिलनर हॉल में पोर्ट्रेट लगा है, जिससे वह यह सम्मान पाने वाली पहली भारतीय और दुनिया की सिर्फ दूसरी महिला बन गई हैं।



गुरुस्वामी पढ़ाई पूरी के बाद भारत लौट आईं और नई दिल्ली में आकर बस गईं। मेनका गुरुस्वामी को फॉरेन पॉलिसी मैगजीन की 2019 की 100 सबसे प्रभावशाली ग्लोबल थिंकर्स की लिस्ट में शामिल किया गया। ये टाइम मैगजीन की 2019 की 100 सबसे प्रभावशाली लोगों की लिस्ट में भी शामिल हुईं।

मेनका गुरुस्वामी का TMC से कनेक्शन

मेनका गुरुस्वामी ने हाल ही में I-PAC के ऑफिस में एनफोर्समेंट डायरेक्टरेट (ED) की तलाशी को चुनौती देने वाली कोर्ट की कार्रवाई में टीएमसी का प्रतिनिधित्व किया था।

टीएमसी ने अब मेनका गोस्वामी को रास्यसभा चुनाव के लिए अपना उम्मीदवार बनाया है। अगर वह चुनाव जीत जाती हैं तो पहली पहली LGBTQ राज्यसभा सांसद होंगी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »