दूसरे स्कूलों के साथ ट्विनिंग कर अपने स्कूल को बेहतर बनाएंगे छात्र

 दूसरे स्कूलों के साथ ट्विनिंग कर अपने स्कूल को बेहतर बनाएंगे छात्र




PM Shri Schoolsः धनबाद के पीएम श्री विद्यालयों में 25-28 फरवरी तक स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम के तहत शैक्षणिक भ्रमण आयोजित किया जा रहा है। इसका उद्देश्य ...और पढ़ें







अनुभव साझा करने के दौरान पीएम श्री विद्यालय के छात्र-छात्राएं एवं शिक्षिकाएं। (प्रतीकात्मक फोटो)


धनबाद के पीएम श्री विद्यालयों में स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम।


25-28 फरवरी तक छात्र रहेंगे शैक्षणिक भ्रमण पर।


छात्र-छात्रा आपसी अनुभवों का करेंगे आदान-प्रदान।


धनबाद। जिले के चयनित पीएम श्री विद्यालयों में अध्ययनरत विद्यार्थियों के लिए स्कूल ट्विनिंग कार्यक्रम के अंतर्गत शैक्षणिक भ्रमण का आयोजन 25 से 28 फरवरी तक किया जाएगा। इस संबंध में डीईओ अभिषक झा ने निर्देश जारी करते हुए संबंधित विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को आवश्यक तैयारी सुनिश्चित करने को कहा गया है।


कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों को अन्य विद्यालयों की शैक्षणिक व्यवस्था, नवाचार, प्रयोगात्मक गतिविधियों तथा बेहतर शिक्षण पद्धतियों से परिचित कराना है, ताकि वे आपसी अनुभवों का आदान-प्रदान कर सकें और गुणवत्तापूर्ण शिक्षा की दिशा में प्रेरित हों। इस योजना के तहत जिले के नौ पीएम श्री विद्यालयों के विद्यार्थियों को निर्धारित तिथियों पर चिह्नित स्कूलों का भ्रमण कराया जाएगा।
ये छात्र वहां की अच्छी चीजों को अपने स्कूल को बेहतर बनाने के लिए प्रयोग करेंगे। भ्रमण में नौवीं से 12वीं तक के प्रत्येक विद्यालय से 30 छात्र-छात्राओं का चयन किया जाएगा। इसमें लड़के और लड़कियों दोनों की समान भागीदारी सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया है। विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को भी प्राथमिकता के आधार पर शामिल होंगे।


यदि इच्छुक विद्यार्थियों की संख्या अधिक होती है, तो शैक्षणिक, खेल या सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले छात्रों को प्राथमिकता दी जाएगी। प्रत्येक विद्यालय के साथ अधिकतम 10 शिक्षक-शिक्षिकाओं को भी भ्रमण दल में शामिल किया जाएगा।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थी संबंधित विद्यालयों में चल रही शैक्षणिक गतिविधियों, स्मार्ट क्लास, प्रयोगशालाओं और अन्य नवाचारों का अवलोकन करेंगे तथा लौटने के बाद अपने विद्यालय में अनुभव साझा करेंगे। कुल 40 प्रतिभागियों (30 विद्यार्थी एवं 10 शिक्षक) की भागीदारी सुनिश्चित करते हुए भ्रमण की फोटोग्राफी और दस्तावेजीकरण भी किया जाए।

इन स्कूलों के छात्र यहां करेंगे भ्रमण

25 फरवरी: पीएम श्री केजीबीवी बलियापुर के छात्र → पीएम श्री केजीबीवी झरिया


25 फरवरी: पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल डांगेपाड़ा के छात्र → डिस्ट्रिक्ट सीएम एसओई प्लस टू जिला स्कूल धनबाद


26 फरवरी: पीएम श्री बीटीएम हाई स्कूल मलकेरा के छात्र → पीएम श्री केवी गोमोह


26 फरवरी: पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल दुमदुमी के छात्र → पीएम श्री केवी गोमोह


27 फरवरी: पीएम श्री केजीबीवी झरिया के छात्र → पीएम श्री केजीबीवी बलियापुर


27 फरवरी: पीएम श्री महेंद्र प्लस टू हाई स्कूल बरवा ईस्ट के छात्र → सीएम एसओई केजीबीवी निरसा


28 फरवरी: पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल डुमरिया के छात्र → पीएम श्री केजीबीवी बलियापुर


28 फरवरी: पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल मदनडीह के छात्र → सीएम एसओई केजीबीवी निरसा


28 फरवरी: पीएम श्री उत्क्रमित हाई स्कूल सुंदरपहाड़ी के छात्र → केजीबीवी टुंडी

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »