झारखंड में ठंडी पड़ी शराब घोटाले की जांच, आय से अधिक संपत्ति मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी ACB

 झारखंड में ठंडी पड़ी शराब घोटाले की जांच, आय से अधिक संपत्ति मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी ACB




झारखंड में एसीबी की शराब घोटाला जांच धीमी पड़ गई है, जबकि आय से अधिक संपत्ति मामले पर पूरा ध्यान केंद्रित है। इस मामले में जल्द ही चार्जशीट दाखिल की ज ...और पढ़ें






शराब घोटाला केस की जांच पड़ी धीमी। फाइल फोटो


शराब घोटाला जांच की रफ्तार हुई धीमी, फोकस आय संपत्ति पर।


एसीबी जल्द ही आय से अधिक संपत्ति मामले में चार्जशीट दाखिल करेगी।


निलंबित IAS विनय चौबे न्यायिक हिरासत में, अन्य आरोपी जमानत पर।


रांची। झारखंड में शराब घोटाला, आय से अधिक संपत्ति मामला सहित कई हाई प्रोफाइल मामलों की जांच कर रही भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की जांच की रफ्तार इन दिनों धीमी पड़ गई है।

शराब घोटाला केस में पहले एसीबी जिस रफ्तार से बढ़ रही थी, उससे यह लग रहा था कि इसमें कई अहम व बड़े खुलासे होंगे। धीरे-धीरे करके इस केस की जांच ठंडी पड़ चुकी है।

एसीबी ने अब आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में चल रही जांच पर अपना पूरा फोकस कर दिया है। इस मामले में एसीबी जल्द ही चार्जशीट करने जा रही है।

आय से अधिक संपत्ति अर्जित करने के मामले में जब्त दस्तावेज, बैंकिंग व वित्तीय लेन-देन, चल-अचल संपत्ति से जुड़े दस्तावेज की आडिटिंग जारी रखी है। आडिट का कार्य भी अंतिम चरण में है।

गिरफ्तारी पर भी नजर दौड़ाएं तो वर्तमान में निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे को छोड़ सभी बड़े चेहरे जेल से बाहर आ चुके हैं। शराब घोटाला केस में चार्जशीट दाखिल नहीं होने से सभी आरोपितों को डिफाल्ट बेल मिलता चला गया।


जमीन घोटाला मामले में एसीबी ने चार्जशीट दाखिल की है, लेकिन इस केस में भी मुख्य आरोपित व जमीन के खरीददार विनय सिंह को सुप्रीम कोर्ट से जमानत मिल चुका है।

विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह के विरुद्ध पीड़क कार्रवाई पर रोक लग चुका है। इस केस में गिरफ्तार बड़े चेहरे में सिर्फ विनय चौबे ही न्यायिक हिरासत में हैं। सूचना है कि उन्होंने भी जमानत के लिए सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटा रखा है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »