मेरी शादी कहीं और तय हो गई है', गर्लफ्रेंड ने की सगाई तो बेंगलुरु के बॉडी बिल्डर ने किया सुसाइड
बेंगलुरु में 26 वर्षीय बॉडी बिल्डर किरण ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि गर्लफ्रेंड की शादी कहीं और तय होने की खबर सुनकर वह परेशान थ ...और पढ़ें

बेंगलुरु के बॉडी बिल्डर ने की आत्महत्या। (फाइल फोटो)
बेंगलुरु में एक 26 साल के बॉडी बिल्डर ने कथित तौर पर आत्महत्या कर ली। कहा जा रहा है कि उसने यह कदम तब उठाया, जब गर्लफ्रेंड ने उसे बताया कि उसकी शादी किसी दूसरे आदमी से तय हो गई है।
पेश से जिम ट्रेनर और बॉडी बिल्डर किरण पिछले तीन सालों से एक लड़की के साथ रिलेशनशिप में था। शनिवार को जब वो गर्लफ्रेंड से मिलने पहुंचा तो उसने बताया कि उसकी शादी किसी और व्यक्ति से तय कर दी गई है। यह सुनकर वो अपसेट हो गया और अपने महालक्ष्मी लेआउट वाले घर लौट आया।
परिवार वालों ने दरवाजा तोड़कर बाहर निकाला शव
बाताया गया है कि वह काफी परेशान दिख रहा था और खुद को एक कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद कथित तौर पर उसने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। जब वह अपने कमरे से बाहर नहीं आया तो उसके परिवार वालों ने दरवाजा तोड़ दिया।
पुलिस कर रही मामले की जांच
किरण के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। पुलिस मामले के अलग-अलग पहलुओं की जांच कर रही है, जिसमें किरण के कमरे से मिला सुसाइड नोट भी शामिल है।