दिल्ली से जैसलमेर जा रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में लगी आग, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा

दिल्ली से जैसलमेर जा रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में लगी आग, लोको पायलट की सूझबूझ से टला बड़ा हादसा


जैसलमेर के जेठा चंदन स्टेशन के पास दिल्ली से जैसलमेर जा रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई। लोको पायलट की सतर्कता और रेलवे कर्मचारियों क ...और पढ़ें






दिल्ली से जैसलमेर जा रही स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस में लगी आग 


स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के एक कोच में आग लगी।


लोको पायलट की सतर्कता से ट्रेन रोकी गई।


रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाकर स्थिति संभाली।


 राजस्थान के जैसलमेर में रविवार को एक चलती ट्रेन में आग लगने से यात्रियों में कुछ देर के लिए अफरा-तफरी मच गई। हालांकि, रेलवे अधिकारियों की सतर्कता से आग पर जल्द काबू पा लिया गया और इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है।


यह आग स्वर्ण नगरी एक्सप्रेस के एक कोच के नीचे लगी, जो दिल्ली से जैसलमेर जा रही थी। यह घटना जैसलमेर के जेठा चंदन रेलवे स्टेशन के पास हुई। अधिकारियों के अनुसार, लोको पायलट ने समय रहते खतरे को भांप लिया और ट्रेन को तुरंत सुरक्षित स्थान पर रोक दिया।

रेलवे कर्मचारियों की त्वरित कार्रवाई

ट्रेन रुकते ही रेलवे कर्मचारियों ने तुरंत आग बुझाने का काम शुरू कर दिया। फायर एक्सटिंग्विशर और उपलब्ध संसाधनों की मदद से कुछ ही समय में आग पर काबू पा लिया गया। इस दौरान यात्रियों में थोड़ी देर के लिए घबराहट जरूर हुई, लेकिन स्थिति जल्द सामान्य हो गई।


रेलवे अधिकारियों ने साफ किया है कि इस घटना में कोई जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है। आग बुझने के बाद ट्रेन को दोबारा जांचा गया और फिर उसे जैसलमेर के लिए रवाना कर दिया गया। फिलहाल आग लगने के कारणों का पता नहीं चल पाया है और मामले की जांच की जा रही है।

हाल ही घटी थी की एक और घटना

यह घटना उस मामले के कुछ हफ्तों बाद सामने आई है, जब 14 जनवरी को पोखरण रेलवे स्टेशन पर साबरमती एक्सप्रेस के एक कोच में आग लग गई थी। उस समय ट्रेन प्लेटफॉर्म पर खड़ी थी और धुआं उठता देखा गया था।


रेलवे स्टाफ और सुरक्षा कर्मियों ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया था। उस घटना में भी किसी के घायल होने या जान जाने की खबर नहीं थी और सुरक्षा जांच के बाद ट्रेन को आगे जाने की अनुमति दे दी गई थी।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »