दो 'अजेय' टीमों के बीच आज होगी टक्कर, सुपर-8 में भारत की साउथ अफ्रीका से पहली भिड़ंत

दो 'अजेय' टीमों के बीच आज होगी टक्कर, सुपर-8 में भारत की साउथ अफ्रीका से पहली भिड़ंत


India vs South Africa Super 8 Match Today: अहमदाबाद में टी-20 विश्व कप सुपर-8 में भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच टक्कर होगी, जहाँ दोनों टीमें अब तक अजे ...और पढ़ें

टी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में भारत का साउथ अफ्रीका से सामना


दो अजेय टीमों के बीच आज होगी टक्कर


भारत-साउथ अफ्रीका दोनों न अपने ग्रुप स्टेज मैच में हर मैच जीते


डिजिटल डेस्क, जागरण दिल्ली। अहमदाबाद के नरेन्द्र मोदी स्टेडियम में रविवार को टी-20 विश्व कप के सुपर-8 चरण में दो अजेय टीमों के बीच टक्कर होगी। एक ओर सूर्यकुमार यादव की अगुआई वाली भारतीय टीम है तो दूसरी ओर एडेन मार्करम की कप्तानी वाली दक्षिण अफ्रीका। दोनों ने ही ग्रुप चरण में एक भी मुकाबला नहीं गंवाया है, लेकिन रविवार को एक टीम का विजयी रथ रुकना तय है।


भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच ही 2024 टी-20 विश्व कप का फाइनल मुकाबला खेला गया था और एक बार फिर इन दोनों टीमों के बीच क्रिकेट प्रेमियों को रोमांचक मुकाबला देखने को मिलेगा।
IND vs SA: सुपर-8 में भारत की साउथ अफ्रीका से पहली भिड़ंत

दक्षिण अफ्रीका की टीम के पास कैगिसो रबादा, लुंगी नगिदी, मार्को जेनसेन, केशव महाराज और एडेन मार्करैम के रूप में मजबूत गेंदबाजी आक्रमण है जो मौजूदा चैंपियन भारत की कड़ी परीक्षा लेने के लिए तैयार है। भारतीय टीम को ग्रुप चरण में खास चुनौती का सामना नहीं करना पड़ा लेकिन वह इस बात से अच्छी तरह परिचित है कि उनकी बल्लेबाजी में काफी सुधार की जरूरत है।

विज्ञापन हटाएंसिर्फ खबर पढ़ें
आरंभिक बल्लेबाज ईशान किशन को छोड़कर शीर्ष चार में शामिल अन्य तीन बल्लेबाजों ने अभी तक कोई खास कमाल नहीं दिखाया है। अभिषेक शर्मा लगातार तीन मैच में शून्य पर आउट हो चुके हैं और उन्हें टूर्नामेंट में अपने पहले रन का इंतजार है।


सूर्यकुमार और तिलक ने हालांकि सूत्रधार की भूमिका निभाई है लेकिन इन दोनों ने ऐसी पिचों पर सहज प्रदर्शन नहीं किया है जहां गेंद रुक कर आ रही हो।

भारत रन बनाने के लिए हार्दिक पांड्या और शिवम दुबे पर भी काफी हद तक निर्भर रहा है। टीम को इन दोनों ऑलराउंडर से फिर अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद होगी। अभिषेक के लगातार दो बार ऑफ स्पिनरों के हाथों आउट हुए हैं और इसलिए यह देखना दिलचस्प होगा कि दक्षिण अफ्रीका के कप्तान मार्करम पावरप्ले में ऑफ ब्रेक गेंदबाजी करने का फैसला करते हैं या नहीं।


अभिषेक की फॉर्म के बीच तिलक वर्मा की लचर बल्लेबाजी को नजरअंदाज नहीं किया जा सकता। तिलक ने पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में 25 रन, नामीबिया के खिलाफ 21 गेंदों में 25 रन और नीदरलैंड्स के खिलाफ 27 गेंदों में 31 रन बनाए। इस तरह से वह अभी तक अधिकतर मैच में रन बनाने के लिए संघर्ष करते रहे। टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 120 से थोड़ा ऊपर है जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट 141 से काफी कम है। सूर्यकुमार ने अमेरिका के खिलाफ 84 रन की मैच विजेता पारी खेलने के बाद कोई खास कमाल नहीं दिखाया है।


वह पाकिस्तान या नीदरलैंड्स के खिलाफ अपनी बल्लेबाजी में बहुत अधिक सहज नहीं दिखाई दिए। टूर्नामेंट में उनका स्ट्राइक रेट 136 है जो उनके करियर के स्ट्राइक रेट 163 से अधिक से काफी कम है। एक भारतीय टीम जो आठ बल्लेबाजों के साथ खेलती है और विपक्षी टीम और पिच की परवाह किए बिना पूरी क्षमता से खेलने में विश्वास रखती है, वह ऐसे दो बल्लेबाजों को रखने का जोखिम नहीं उठा सकती जो उन पिच पर खुलकर रन बनाने के लिए जूझ रहे हैं जहां गेंद रुककर आ रही हो।


लेकिन जो बात भारत को एक खतरनाक टीम और उसे अब भी खिताब का प्रबल दावेदार बनाती है, वह है उसका गेंदबाजी आक्रमण जिसमें जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती के महत्वपूर्ण आठ ओवर शामिल हैं। लेकिन क्विंटन डिकॉक मार्करैम, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, रयान रिकेल्टन, डेविड मिलर और जेनसेन जैसे प्रतिभाशाली बल्लेबाजों के सामने पूरी गेंदबाजी इकाई को अच्छा प्रदर्शन करना होगा।

लोगों को अभिषेक की फॉर्म की चिंता क्यों है?

अभिषेक की फॉर्म को लेकर सवाल पर भारतीय कप्तान सूर्यकुमार ने कहा कि मैं उन लोगों को लेकर चिंतित हूं जो अभिषेक की फार्म की चिंता कर रहे हैं। उन्हें अभिषेक के फॉर्म की इतनी चिंता क्यों है। पिछले साल अभिषेक ने हम सभी को कवर किया और अब उसे कवर करना हमारी जिम्मेदारी है।


मैच की पूर्व संध्या में सूर्य ने कहा कि मैं उन टीमों के बारे में सोच रहा हूं जो उसके विरुद्ध खेलने वाली हैं कि उसने एक भी रन नहीं बनाया है। आपको बाकी के जवाब तो पता है। जब वह रन बनाता है तो क्या होता है। टीम खेल में यह होता रहता है। टीम को अभिषेक से एक खास प्रकार के खेल की जरूरत है और वह यही कोशिश कर रहा है। हम नहीं चाहते कि वह अपनी पहचान खो दे।

दोनों टीमें इस प्रकार

भारत: सूर्यकुमार यादव (कप्तान), ईशान किशन, अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, रिंकू सिंह, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती, संजू सैमसन (विकेटकीपर), मोहम्मद सिराज, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह।

दक्षिण अफ्रीका: एडेन मार्करम (कप्तान), क्विंटन डिकॉक, रयान रिकेल्टन, डेवाल्ड ब्रेविस, ट्रिस्टन स्टब्स, डेविड मिलर, मार्को जेनसेन, कैगिसो रबादा, लुंगी नगिदी, केशव महाराज, कार्बिन बाश, एनरिक नोर्त्जे, क्वेना मफाका, जार्ज लिंडे, जेसन स्मिथ।
कुलदीप-अर्शदीप पर दुविधा

यह मैच काली मिट्टी की पिच पर खेला जाएगा, जो स्पिनरों के लिए सहायक नहीं हो सकती। इस स्थिति ने टीम प्रबंधन को दुविधा में डाल दिया है कि क्या एक अतिरिक्त स्पिनर चुनना बेहतर होगा या एक अतिरिक्त तेज गेंदबाज। वाशिंगटन सुंदर की जगह उपकप्तान अक्षर पटेल की वापसी की उम्मीद। वहीं कुलदीप ने अभ्यास में ईशान और रिंकू को गेंदबाजी की, जो संकेत देता है कि अर्शदीप खेल में शामिल हो सकते हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »