खूब चिल्लाई फिर काउंटर पर चढ़ी, IndiGo की उड़ान रद होने पर विदेशी महिला ने काटा बवाल

 खूब चिल्लाई फिर काउंटर पर चढ़ी, IndiGo की उड़ान रद होने पर विदेशी महिला ने काटा बवाल



मुंबई एयरपोर्ट पर फ्लाइट कैंसिल होने से यात्रियों में गुस्सा फूट पड़ा। एक अफ्रीकी महिला इंडिगो काउंटर पर चढ़ गई, जिससे हंगामा मच गया। यात्रियों ने एयर ...और पढ़ें




इंडिगो की उड़ान रद होने से मुंबई एयरपोर्ट पर अफ्रीकन महिला का भारी हंगामा। (फोटो- स्क्रीनग्रैब)


 देश भर में पिछले चार दिनों में इंडिगो की 1000 से अधिक उड़ाने रद हुई हैं। इससे यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा है। कई हवाई अड्डों पर यात्रियों की भारी भीड़ है और सूटकेस भरे पड़े हैं।


दरअसल, उड़ानों के रद होने से यात्रियों की बीच काफी गुस्सा है। मुंबई एयरपोर्ट पर भी उड़ानों के रद हो जाने के कारण यात्रियों में अफरा-तफरी का माहौल है। एयरपोर्ट से एक ऐसी तस्वीर सामने आई है, जो लोगों का गुस्सा और बढ़ा रही है। यहां पर एक अफ्रीकी मूल की महिला इंडिगो के काउंटर के आगे हंगामा करते नजर आ रही है।


अफ्रीकी महिला का मुंबई एयरपोर्ट पर हंगामा

इस विदेश महिला का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि मुंबई एयरपोर्ट पर इंडिगो विमान के रद होने से महिला काफी गुस्से में आ जाती है। वो पहले इंडिगो के काउंटर पर जाकर वहां मौजूद कर्मचारियों से इसके लिए जबाव मांगती है, लेकिन जब दूसरी तरफ से कोई जबाव नहीं मिलता तो वो अपना आपा खो देती है।


काउंटर पर चढ़ी महिला

इस दौरान उसने इंडिगो की बदइंतजामी पर तमाम सवाल खड़े किए। उसका गुस्सा विमान रद होने के साथ एयरलाइंस कर्मचारियों द्वारा कोई रिप्लाई ना मिलने पर भी बढ़ने लगता है।


महिला के गुस्से का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि वह एयरपोर्ट पर बने इंडिगो के काउंटर पर चढ़ जाती है और जोर-जोर से चिल्लाती है। जहां महिला हंगामा कर रही है, वहां पर मौजूद अन्य लोग भी चाहते हैं कि उनकी फ्लाइट का कोई अपडेट उन्हें मिले।

इंडिगो मामले में केंद्र सरकार सतर्क

गौरतलब है कि देश की सबसे बड़ी एयरलाइन कंपनी इंडिगो की सेवाओं इस समय चरमरा गई हैं। पायलट और क्रू की कमी के कारण एयरलाइन को अपनी उड़ाने लगातार रद करनी पड़ रही है। इस मुद्दे को लेकर केंद्र सरकार भी गंभीर है। सरकार ने इस मामले की जांच के लिए शुक्रवार को हाई-लेवल जांच के आदेश दिए हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »