समुद्र किनारे गुम हुआ कुत्ता 1500 KM दूर कैसे पहुंचा? 3 महीने से था लापता

 समुद्र किनारे गुम हुआ कुत्ता 1500 KM दूर कैसे पहुंचा? 3 महीने से था लापता



China lost Dog Story: चीन में एक लैब्राडोर कुत्ता 'सितंबर' अपनी मालकिन गाओ से 3 महीने पहले खो हो गया था। गाओ ने उसे ढूंढने में बहुत प्रयास किए। आखिरकार, एक महिला ने सितंबर को आवारा घूमते देखा और सोशल मीडिया पर उसका वीडियो पोस्ट किया, जो गाओ तक पहुंचा। इस तरह सितंबर अपनी मालकिन से दोबारा मिल गया।




चीन में लापता कुत्ते की कहानी ने चौंकाया। प्रतीकात्मक तस्वीर


 चीन से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। 'सितंबर' नामक एक लैब्राडोर 3 महीने पहले अपने मालकिन से अलग हो गया था। मालकिन ने कुत्ते को ढूंढने में दिन-रात एक दिया और अब आखिरकार उसे सितंबर मिल ही गया, लेकिन घर से 1500 किलोमीटर दूर। इस कहानी ने न सिर्फ चीन बल्कि पूरी दुनिया को हैरान कर दिया है। लोग इसे किसी चमत्कार से कम नहीं मान रहे हैं।


चीन के शेडोंग प्रांत में रहने वाली गाओ नामक महिला 13 अगस्त को अपने कुत्ते सितंबर के साथ बीच पर घूमने गई थी। किंगदाओ बीच पर सितंबर अचानक गुम हो गया था। वहीं, अब वो 1500 किलोमीटर दूर हुनान प्रांत के चांग्शा में मिला है।


कुत्ते की तलाश

सितंबर को ढूंढने के लिए गाओ ने किंगदाओ बीच पर लगे सीसीटीवी कैमरे चेक किए। इस दौरान उसने देखा कि सितंबर किसी दूसरे कुत्ते के पीछे-पीछे उसके मालिक के साथ चला गया है। सितंबर को ढूंढने के लिए गाओ ने कई ऑनलाइन पोस्ट शेयर किए और पशु आवासों का भी दौरा किया। मगर, किस्मत को कुछ और ही मंजूर था।






सोशल मीडिया पर मिला

चांग्शा में एक महिला ने सितंबर को आवारा कुत्तों के साथ गलियों में घूमते देखा और बारिश बारिश के दौरान उसे अपने घर में उठा ले गई। महिला का नाम झोउ था। झोउ ने सोशल मीडिया पर सितंबर का वीडियो पोस्ट करते हुए बताया कि यह कुत्ता अपने घर से भटक गया है। यह वीडियो किसी तरह गाओ तक पहुंच गया और वीडियो देखते ही गाओ फूट-फूट कर रो पड़ी।


गाओ के अनुसार,


सितंबर को किसी ने चुरा लिया होगा या फिर कोई पर्यटक उसे अपने साथ ले गया होगा। जो भी हो, उससे दूर रहना बहुत मुश्किल था, लेकिन अबवोमुझे मिल गया है।
यूजर्स ने दिए रिएक्शन

गाओ को 8 सितंबर को उसका कुत्ता वापस मिल गया। इस कहानी ने सोशल मीडिया पर यूजर्स का ध्यान खींच लिया है। एक यूजर के अनुसार, "यह किसी चमत्कार से कम नहीं है कि लापता होने के इतने समय बाद भी गाओ को उसका कुत्ता वापस मिल गया।" दूसरे यूजर ने लिखा, "खोना और पाना दुनिया की सबसे खूबसूरत चीज है।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »