हवा में था विमान तभी विंडशील्ड में आई दरार, सभी 76 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग

हवा में था विमान तभी विंडशील्ड में आई दरार, सभी 76 यात्रियों के साथ सुरक्षित लैंडिंग


मदुरई से उड़ान भरने वाले एक विमान की विंडशील्ड लैंडिंग से ठीक पहले टूट गई। पायलट ने समय रहते इसे देखा और एयर ट्रैफिक कंट्रोलर की मदद से 76 यात्रियों सहित विमान को सुरक्षित लैंड कराया गया, जिससे एक बड़ा हादसा टल गया। सभी यात्री सुरक्षित हैं, हालांकि विंडशील्ड टूटने का कारण अभी अज्ञात है और विमान की वापसी उड़ान रद्द कर दी गई।



प्लेन की विंडशील्ड टूटने से यात्रियों पर मंडराया संकट। फाइल फोटो


 कई यात्रियों को लेकर उड़ान भरने वाले एक एयरक्राफ्ट की विंडशील्ड अचानक से टूट गई। पायलट ने लैंडिंग से पहले इसपर गौर किया और एक बड़ा हादसा होते-होते रह गया।

हादसे के दौरान विमान में 76 यात्री सवार थे। विमान ने शनिवार को मदुरई एयरपोर्ट से उड़ान भरी थी। लैंडिंग से ठीक पहले पायलट की नजर सामने लगे शीशे पर गई, जो चिटका हुआ था। पायलट ने फौरन इसकी सूचना एयर ट्रैफिक कंट्रोलर को दी।

ATC की मदद से लैंड हुआ विमान

सूचना मिलते ही एयर ट्रैफिक कंट्रोलर फौरन एक्टिव हो गया। सभी ने जरूरी सहायता देते हुए प्लेन को एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंड करवाया। यह एक प्राइवेट एयरलाइन का विमान था।
प्लेन की वापसी रद

प्लेन लैंड होने के बाद यात्रियों की जान में जान आई। सभी यात्रियों को सुरक्षित विमान से नीचे उतारा गया और विमान की विंडशील्ड बदली गई। हालांकि, विंडशील्ड कैसे टूटी? इसकी जानकारी अभी तक सामने नहीं आई है। वहीं, विमान को वापस मदुरई पहुंचना था, लेकिन इस हादसे के बाद विमान की वापसी रद कर दी गई।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »