सत्र नहीं बदला, लेकिन बदल गई टीमें, जानिए किस फ्रेंचाइजी का क्या है हाल

 सत्र नहीं बदला, लेकिन बदल गई टीमें, जानिए किस फ्रेंचाइजी का क्या है हाल


आईपीएल-2025 की दोबारा शुरुआत 17 मई से हो रही है। लेकिन रिस्टार्ट के बाद सभी 10 फ्रेंचाइजियां वैसी नहीं रह जाएंगी जैसी थीं। विदेशी खिलाड़ियों को लेकर टीमों में कई तरह के बदलाव देखने को मिले हैं। कुछ विदेशी खिलाड़ी वापस लौट रहे हैं तो कुछ नहीं। जानें सभी टीमों का हाल

आईपीएल-2025 की दोबारा शुरुआत पर बदल गई टीमें

 भारत और पाकिस्तान के बीच सैन्य तनाव के कारण आईपीएल को एक सप्ताह के निलंबित करने बाद आज से फिर शुरू किया जा रहा है। आईपीएल का सत्र वही है, लेकिन कई टीमों की रूपरेखा बदल गई है। आईपीएल में सभी 10 टीमों के अधिकांश विदेशी खिलाड़ी दोबारा टीम से नहीं जुड़ रहे हैं। इसमें कई खिलाड़ियों को नेशनल टीम से खेलना है तो कई खिलाड़ी चोटिल होने के कारण टीम से जुड़ने में असमर्थ हैं।


आइए जानते हैं कि किस टीम में कौन विदेशी खिलाड़ी उपलब्ध हैं और वो कौन से खिलाड़ी हैं जो नहीं जुड़ रहे हैं।


गुजरात टाइटंस


उपलब्ध खिलाड़ी- जोस बटलर (लीग चरण समाप्त होने तक उपलब्ध)- कुसाल मेंडिस (प्लेऑफ के लिए कुसल मेंडिस उपलब्ध रहेंगे)- कगिसो रबाडा (लीग चरण समाप्त होने तक उपलब्ध)- शेरफेन रदरफोर्ड, राशिद खान, करीम जानत, दासुन शनाका, जेराल्ड कोएट्जी


रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरुउपलब्ध खिलाड़ी- जैकब बेथेल (केवल दो लीग-स्टेज खेलों के लिए उपलब्ध)- लुंगी एंगिडी (लीग चरण समाप्त होने तक उपलब्ध)- रोमारियो शेफर्ड, फिल सॉल्ट, टिम डेविड, लियाम लिविंगस्टन, नुवान तुषारा

नहीं आने वाले खिलाड़ी - जोश हेजलवुड


पंजाब किंग्सउपलब्ध खिलाड़ी- मार्को यानसेन (लीग चरण समाप्त होने तक उपलब्ध)- काइल जेमीसन (घायल लॉकी फग्र्यूसन के लिए अस्थायी प्रतिस्थापन)- मिचेल ओवेन, अजमतुल्लाह ओमरजई, जेवियर बार्टलेट

नहीं आने वाले खिलाड़ी - जोश इंग्लिस, मार्कस स्टोइनिस, एरोन हार्डी


मुंबई इंडियंसउपलब्ध खिलाड़ी- विल जैक्स (लीग चरण समाप्त होने तक उपलब्ध)- जॉनी बेयरस्टो (प्लेऑफ के लिए प्रतिस्थापित किया जाना तय)- रियान रिकेल्टन (लीग चरण समाप्त होने तक उपलब्ध)- रिचर्ड ग्लीसन (प्लेऑफ के लिए प्रतिस्थापित किया जाना तय)- कार्बिन बॉश (लीग चरण समाप्त होने तक उपलब्ध) - बेवान जैकब्स, मिचेल सेंटनर, ट्रेंट बोल्ट, रीस टापले, मुजीब उर रहमान


दिल्ली कैपिटल्सउपलब्ध खिलाड़ी- ट्रिस्टन स्टब्स (लीग चरण समाप्त होने तक उपलब्ध)- फाफ डु प्लेसिस, दुष्मंथा चमीरा, सेदिकुल्लाह अटल,(मुस्तफिजुर रहमान 18-24 मई के बीच उपलब्ध रहेंगे)

नहीं आने वाले खिलाड़ी - मिचेल स्टार्क, जेक फ्रेजर-मैकगर्क , डोनोवन फेरेरा।


कोलकाता नाइटराइडर्सउपलब्ध खिलाड़ी - सुनील नरेन, आंद्रे रसेल, क्विंटन डिकॉक, स्पेंसर जॉनसन, रहमानुल्लाह गुरबाज, एनरिक नॉर्खिया

नहीं आने वाले खिलाड़ी- मोईन अली, रोवमैन पावेल


लखनऊ सुपर जायंट्सउपलब्ध खिलाड़ी- एडेन मार्करैम (लीग चरण समाप्त होने तक उपलब्ध), -विल ओरुरके (घायल मयंक यादव के स्थान पर)- मिचेल मार्श, निकोलस पूरन, डेविड मिलर, मैथ्यू ब्रीट्जके

नहीं आने वाले खिलाड़ी- शमर जोसेफ


सनराइजर्स हैदराबादउपलब्ध खिलाड़ी: पैट कमिंस , ट्रेविस हेड , हेनरिक क्लासेन , कामिंडू मेंडिस , ईशान मलिंगा

नहीं आने वाले खिलाड़ी- वियान मुल्डर


राजस्थान रॉयल्सउपलब्ध खिलाड़ी- शिमरॉन हेटमायर, लुआन-ड्रे प्रिटोरियस , फजलहक फारूकी, क्वेना मफाका, वानिंदु हसारंगा, महीश तीक्ष्णा।

नहीं आने वाले खिलाड़ी- जोफ्रा आर्चर, नांद्रे बर्गर


चेन्नई सुपर किंग्सउपलब्ध खिलाड़ी- नूर अहमद, मथीशा पथिराना, डेवाल्ड ब्रेविस, डेवोन कॉन्वे

नहीं आने वाले खिलाड़ी - जेमी ओवरटन, सैम करन, रचिन रवींद्र, नाथन एलिस

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »