राजस्थान रॉयल्स ने जेद्दा में संपन्न दो दिवसीय आईपीएल 2025 मेगा नीलामी के जरिये अपना 20 सदस्यीय स्क्वाड बनाया। फ्रेंचाइजी ने 119.70 करोड़ रुपये खर्च किए। उल्लेखनीय है कि रॉयल्स ने 8 विदेशी खिलाड़ियों के स्लॉट में से केवल 6 खरीदे। आईपीएल 2025 मेगा नीलामी में राजस्थान रॉयल्स के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी जोफ्रा आर्चर रहे जिन्हें 12.50 करोड़ रुपये में खरीदा गया। अब ऐसा है आरआर का स्क्वाड।
राजस्थान रॉयल्स ने 20 खिलाड़ियों का स्क्वाड बनाया
राजस्थान रॉयल्स ने आईपीएल 2025 मेगा ऑक्शन के बाद अपना 20 सदस्यीय स्क्वाड तैयार कर लिया है। जेद्दा में संपन्न दो दिवसीय आईपीएल 2025 नीलामी में रॉयल्स ने 13 साल के वैभव सूर्यवंशी को खरीदकर खूब वाहवाही लूटी। फ्रेंचाइजी ने 20 खिलाड़ियों को खरीदने में 119.70 करोड़ रुपये खर्च किए। उल्लेखनीय है कि राजस्थान रॉयल्स ने 8 विदेशी खिलाड़ियों के स्थान पर 6 खिलाड़ी ही खरीदे।
बता दें कि राजस्थान रॉयल्स का पिछले सीजन में प्रदर्शन दमदार रहा था। उसने प्लेऑफ तक सफर तय किया था। आगामी सीजन में राजस्थान रॉयल्स को खिताब दिलाने की जिम्मेदारी पूर्व भारतीय हेड कोच राहुल द्रविड़ के कंधों पर होगी। संजू सैमसन रॉयल्स के कप्तान रहेंगे।
आईपीएल 2025 मेगा नीलामी से पहले राजस्थान रॉयल्स ने 6 खिलाड़ियों को रिटेन किया था। नीलामी के बाद राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड ऐसा नजर आ रहा है।
आईपीएल 2025 के लिए राजस्थान रॉयल्स का स्क्वाड:
रिटेन किए गए खिलाड़ीसंजू सैमसन (18 करोड़)
यशस्वी जायसवाल (18 करोड़)
रियान पराग (14 करोड़)
ध्रुव जुरल (14 करोड़)
शिमरोन हेटमायर (11 करोड़)
संदीप शर्मा (4 करोड़)
नीलामी के पहले दिन खरीदे गए खिलाड़ीजोफ्रा आर्चर (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 12.50 करोड़), महीश थीक्षणा (बेस प्राइस-2 करोड़, बिके- 4.40 करोड़), वनिंदु हसरंगा (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 5.25 करोड़), अकाश मधवाल (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 1.20 करोड़), कुमार कार्तिकेय सिंह (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख)।
दूसरे दिन खरीदे गए खिलाड़ी
नितीश राणा (बेस प्राइस- 1.50 करोड़, बिके- 4.20 करोड़), तुषार देशपांडे (बेस प्राइस- 1 करोड़, बिके- 6.50 करोड़), शुभम दुबे (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 80 लाख), युद्धवीर सिंह (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 35 लाख), फजलहक फारूकी (बेस प्राइस- 2 करोड़, बिके- 2 करोड़), वैभव सूर्यवंशी (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 1.10 करोड़), क्वेना मफाका (बेस प्राइस- 75 लाख, बिके- 1.50 करोड़), कुणाल राठौड़ (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख), अशोक शर्मा (बेस प्राइस- 30 लाख, बिके- 30 लाख)।
आईपीएल में सफरआईपीएल के पहले सीजन में ये टीम विजेता बनी थी। लेकिन 2009 से 2012 तक ये टीम लीग स्टेज से आगे नहीं जा सकी। 2009 में राजस्थान को आठवां स्थान मिला। 2012 में ये टीम प्लेऑफ में गई। 2014 में फिर लीग स्टेज में रह गई। 2015 और 2018 में ये टीम प्ले्ऑफ में पहुंची। 2019 से 2021 तक ये टीम फिर लीग स्टेज में ही रही
राजस्थान ने इस साल छह खिलाड़ियों को रिटेन किया है। संजू सैमसन, यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, ध्रुव जुरेल, शिमरन हेटमायर, संदीप शर्मा को रिटेन किया है। सैमसन और जायसवाल के लिए राजस्थान ने 18 करोड़ खर्च किए हैं।
रियान और जुरैल के लिए टीम ने 14 करोड़ दिए हैं। हेटमायर और संदीप शर्मा के लिए क्रमशः 11 करोड़ और चार करोड़ खर्च किए हैं। 2022 में ये टीम रनर अप रही 2023 में लीग स्टेज में पहुंची और 2024 में प्लेऑफ में जाने में सफल रही।