स्वतंत्रता दिवस के खास अवसर पर देशभक्ति के रंग में रंगे फिल्मी सितारे, एक्टर्स ने दिए बधाई संदेश
78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर हर कोई देशभक्ति के रंग में सराबोर है। चारों ओर हर्षोल्लास के साथ इसे सेलिब्रेट किया जा रहा है। ऐसे में बॉलीवुड भी कहां पीछे रहने वाला। कई बॉलीवुड सेलेब्स ने इस खास मौके पर फैंस को बधाई संदेश दिया। इस लिस्ट में अनुपम खेर अक्षय कुमार और कंगना रनौत जैसे सितारों का नाम है।

एक्टर्स ने स्वतंत्रता दिवस के मौके पर दिए बधाई संदेश
आज पूरा देश 78वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर इस खुशी को सेलिब्रेट कर रहा है। क्या बच्चा और क्या बूढ़ा सभी देशभक्ति के रंग में डूबे नजर आ रहे हैं। इस खास मौके पर सिनेमा जगत के कई सितारों ने देशवासियों को इस दिन की बधाई दी है। आइए इसपर डालते हैं एक नजर।
बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी अक्षय कुमार ने तिरंगे की एक खूबसूरत तस्वीर शेयर की है। उन्होंने लिखा, हमारा झंडा हमेशा ऊंचा रहे और हमारा दिल गर्व से ऊंचा रहे।
इस वीडियो को एक्टर ने एक्स पर शेयर किया है। उन्होंने आगे लिखा, 'हमारी स्वतंत्रता को नमन। आप सभी को स्वतंत्रता दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं। जय हिंद।'

अभिनेता विक्की कौशल के पिता और एक्शन डायरेक्टर शाम कौशल ने भी इंस्टाग्राम के जरिए शुभकामनाएं दीं। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरीज में झंडे की वीडियो लगाकर नीचे कैप्शन में लिखा, 'स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं, जय हिंद।'