Siddharth Mallya ने गर्लफ्रेंड जैस्मिन संग की व्हाइट वेडिंग, सोशल मीडिया पर वायरल हुई तस्वीर
विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ( Siddharth Mallya) काफी समय से गर्लफ्रेंड जैस्मिन को डेट कर रहे थे। सोशल मीडिया पर दोनों अक्सर फोटोज और वीडियोज भी शेयर करते रहे हैं। वहीं अब इस कपल ने अपने रिश्ते को और आगे बढ़ाया है और शादी रचाई। दोनों ने शनिवार को लंदन में करीबी लोगों के बीच शादी रचाई है।

Siddharth Mallya Wedding: एक तरफ जहां सोनाक्षी सिन्हा की शादी की चर्चा बॉलीवुड गलियारों में तेजी से फैल रही है। तो वहीं, दूसरी तरफ विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने गर्लफ्रेंड संग लंदन में शादी रचाई।
बीते दिनों इस कपल ने सोशल मीडिया पर अनाउंस किया था कि वो शादी के बंधन में बंधने वाले हैं। वहीं अब इस कपल ने वेडिंग की फोटोज शेयर कर फैंस को सरप्राइज दे दिया।
सिद्धार्थ माल्या ने गर्लफ्रेंड से की शादी
जाने माने बिजनेस मैन विजय माल्या के बेटे सिद्धार्थ माल्या ने अपनी गर्लफ्रेंड जैस्मिन से लंदन में करीबी लोगों के बीच शादी रचाई। सोशल मीडिया पर इस कपल की शादी की फोटो वायरल हो रही है, जिसमें ये कपल व्हाइट वेडिंग के आउटफिट में नजर आ रहा है।

बता दें, इस कपल ने शनिवार को शादी की। इस शादी की पहली तस्वीरें दुल्हन ने अपने इंस्टाग्राम स्टोरीज पर साझा की। इस खास मौके पर जैस्मिन व्हाइट गाउन में नजर आ रही हैं। तो वहीं, सिद्धार्थ ब्लैक एंड व्हाइट आउटफिट में नजर आ रहे हैं।
फ्लॉन्ट की अंगूठी
इस फोटो में ये कपल अपनी वेडिंगद रिंग फ्लॉन्ट करता नजर आ रहा है। इसकी के कैप्शन में लिखा है- हमेशा के लिए। सिद्धार्थ ने साल 2023 में जैस्मीन को प्रपोज किया था।
.png)
दीपिका पादुकोण को किया था डेट
सिद्धार्थ माल्या का नाम बॉलीवुड एक्ट्रेस दीपिका पादुकोण संग भी जुड़ा। इस कपल ने सालों पहले एक-दूसरे को डेट किया था। सोशल मीडिया पर दोनों की फोटोज भी वायरल हुई थी। हालांकि, ये रिश्ता ज्यादा समय तक नहीं चला। वहीं, सिद्धार्थ का नाम एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा से भी जुड़ा था, लेकिन इन खबरों को खुद सिद्धार्थ ने अफवाह बताया था और दीपिका संग अपने रिश्ते का खुलासा किया था।