भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन छत्तीसगढ़ दौरे पर : प्रदेश महामंत्रियों की लेंगे बैठक, आगामी निकाय चुनाव पर होगी चर्चा

 भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन छत्तीसगढ़ दौरे पर : प्रदेश महामंत्रियों की लेंगे बैठक, आगामी निकाय चुनाव पर होगी चर्चा



छत्तीसगढ़ भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे।



भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन

रायपुर। भाजपा चुनाव प्रभारी नितिन नबीन छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। आज शाम 4 बजे रायपुर पहुंचेंगे। एयरपोर्ट से कुशाभाऊ ठाकरे परिसर जाएंगे। शाम 6 बजे प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश महामंत्रियों की बैठक लेंगे।

वहीं कल कोर कमेटी, क्लस्टर प्रभारी और संयोजक और सह संयोंजक की बैठक लेंगे। दोपहर 2 बजे विधायक दल की बैठक लेंगे। शाम 4 बजे सांसदों के साथ बैठक लेंगे। लोकसभा चुनाव की समीक्षा और आगामी निकाय चुनाव पर चर्चा होगी।

केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद छत्तीसगढ़ आएंगे तोखन साहू

केंद्रीय राज्य मंत्री बनने के बाद आज तोखन साहू छत्तीसगढ़ आ रहे हैं। दोपहर 2 बजे रायपुर पहुंचेंगे। भाजपा उनका भव्य स्वागत करेगी। प्रदेश कार्यालय में उनका सम्मान किया जायगा। तोखन साहू बिलासपुर लोकसभा से जीते हैं।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »