कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय : शहर में जोर- शोर से हुआ स्वागत, बोले- आक्रोशित जनता ने भूपेश बघेल को हराया

 कवर्धा पहुंचे सांसद संतोष पांडेय : शहर में जोर- शोर से हुआ स्वागत, बोले- आक्रोशित जनता ने भूपेश बघेल को हराया



राजनांदगाव सांसद संतोष पांडेय लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने गृह जिला कवर्धा पहुंचे। उनके पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने फुल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया।
 


भव्य स्वागत करते हुए भाजपा कार्यकर्ता
संजय यादव-कवर्धा। छत्तीसगढ़ के राजनांदगाव सांसद संतोष पांडेय लोकसभा चुनाव जीतने के बाद पहली बार अपने गृह जिला कवर्धा पहुंचे। उनके पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने सांसद संतोष पांडेय के पहली आगमन पर धुमाल, ढोल- डीजे के साथ जोरदार आतिशबाजी की और फुल मालाओं से उनका भव्य स्वागत किया। साथ ही आभार रैली भी निकाली गई।

रैली की शुरुआत रायपुर रोड के ठाकुरदेव चौक से की गई जो शहर के मुख्य मार्ग होते हुए भाजपा कार्यालय में समाप्त हुआ। उनके पहुंचते ही भाजपा कार्यकर्ताओं ने शहर के ठाकुर देव चौक में सांसद संतोष पांडेय को लड्डू तौला। इस दौरान संतोष पांडेय ने जनता के प्रति आभार जताते हुए पूर्व सीएम भूपेश बघेल पर जमकर निशाना साधा।

भूपेश बघेल ने 5 सालों में कुछ नहीं किया

मिडिया से बातचीत करते हुए उन्होंने कहा कि, आपने प्रतिबंधित पूर्व सीएम भूपेश बघेल को आड़े हाथ लिया और कहा कि, भूपेश बघेल 5 सालों में राजनांदगांव लोकसभा क्षेत्र का विकास नही किया है। यहां की जनता के प्रति द्वेष रखा और यही कारण है कि, जनता उनसे आक्रोश थी और इसी लिए जनता ने भूपेश बघेल को हरा दिया है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »