रांची पहुंचकर बदला MS Dhoni का लुक, सफेद दाढ़ी और रंगीन कपड़ों ने खींचा लोगों का ध्यान

June 16, 2023

 






MS Dhoni Sports Colorful Attire in Ranchi Viral Pics भारतीय टीम के पूर्व और सीएसके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( की फैन फॉलोइंग से हर कोई वाकिफ है। आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी हर दिन काफी ज्यादा लाइमलाइट में बने हुए है।

MS Dhoni Sports Colorful Attire in Ranchi Viral Pics भारतीय टीम के पूर्व और सीएसके टीम के कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ( की फैन फॉलोइंग से हर कोई वाकिफ है। आईपीएल 2023 का खिताब जीतने के बाद धोनी हर दिन काफी ज्यादा लाइमलाइट में बने हुए है।


कुछ दिनों पहले सीएसके ने उनकी एक वीडियो शेयर की थी, जिसके बाद उनके संन्यास लेने की अटकलें तेज हो गई थी। इस बीच एमएस धोनी की एक तस्वीर तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें माही कुछ फैंस के साथ तस्वीरें क्लिक करा रहे है।

अपने होमटाउन रांची में नए लुक में नजर आए MS Dhoni

दरअसल, 16 जून यानी शुक्रवार को सोशल मीडिया पर एमएस धोनी (MS Dhoni) के एक जबरा फैन ने लेटेस्ट तस्वीरें शेयर की है। ये तस्वीरें रांची की बताई जा रही है।

इस तस्वीर में एमएस धोनी को सफेद दाड़ी और रंगीन नाइट सूट में देखा जा रहा है। ये पहली बार नहीं जब धोनी की सफेद दाड़ी ने लोगों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया है। इस वायरल तस्वीर में एमएस धोनी के बगल में तीन लोग खड़े है।


एमएस धोनी की कप्तानी में CSK ने पांचवी बार जीता आईपीएल 2023 का खिताब

बता दें कि चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स ने आईपीएल 2023 के फाइनल मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 5 विकेट से रौंदा और पांचवीं बार आईपीएल का खिताब अपने नाम किया। एमएस धोनी के नेतृत्‍व वाली चेन्‍नई सुपरकिंग्‍स के लिए ये खिताब काफी खास रह।

बता दें कि एमएस धोनी ने इस खिताब के साथ ही एक खास मुकाम अपने नाम किया था। टी20 और आईपीएल खिताब जीतने वाले धोनी सबसेउम्रदराज कप्‍तान बन गए हैं। धोनी ने 41 साल 326 दिन की उम्र में आईपीएल खिताब हासिल किया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »