क्रिकेट मैच या कुश्ती का मैदान? लखनऊ-राजस्थान मुकाबले के दौरान फैंस के बीच जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल

क्रिकेट मैच या कुश्ती का मैदान? लखनऊ-राजस्थान मुकाबले के दौरान फैंस के बीच जमकर चले लात-घूंसे, VIDEO वायरल

लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले के दौरान फैंस आपस में भिड़ते हुए दिखाई दिए। इसका वीडियो सामने ...और पढ़ें




स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। लखनऊ सुपर जायंट्स और राजस्थान रॉयल्स के बीच मुकाबला अटल बिहारी वाजपेयी, इकाना स्टेडियम में खेला गया। मुकाबले में लखनऊ को अपने घर पर हार का सामना करना पड़ा। मैच के दौरान फैंस के बीच झड़प देखने को मिली, जहां वे एक-दूसरे को धक्का देते हुए दिखाई दिए। ये पहला मामला नहीं है, जब स्टेडियम में मार-पीट हुई है।


इससे पहले लखनऊ बनाम दिल्ली मैच का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हुआ था। वहां पर भी फैंस के बीच जमकर लात-घूंसे चले थे। लखनऊ का आईपीएल 2026 में खराब प्रदर्शन जारी है। टीम को लगातार चार हार का सामना करना पड़ा है। उनके लिए प्लेऑफ में जगह बनाना अब यहां से आसान नहीं होगा। राजस्थान के खिलाफ ऋषभ पंत की अगुवाई वाली टीम 160 रनों के स्कोर का पीछा नहीं कर सकी और 40 रनों से हार मिली। इसी मैच के दौरान झड़प का वीडियो सामने आया है।
लखनऊ बनाम राजस्थान मैच के दौरान फैंस में झड़प

लखनऊ और राजस्थान के बीच मुकाबला बुधवार को इकाना स्टेडियम में खेला गया। मैच में एलएसजी को हार का सामना करना पड़ा। अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे लखनऊ बनाम राजस्थान मैच का बताया जा रहा है। वीडियो में फैंस आपस में लड़ाई करते हुए दिखाई दे रहे हैं। एक दर्शक दूसरे को धक्का देता है और फिर वो नीचे गिर जाता है। इसके बाद जब वो उठकर आता है, तो दोनों के बीच हाथापाई होती है। तो वहीं इसके बाद वीडियो में देखा जा सकता है कि धक्का देने वाला फैन दूसरे की चप्पल से भी पिटाई करता है।


इकाना में पहले भी हो चुकी है मारपीट

राजस्थान बनाम लखनऊ मैच से पहले भी एक बार ऐसा वीडियो सामने आ चुका है। दरअसल, लखनऊ और दिल्ली के बीच खेले गए मुकाबले के दौरान भी ऐसा ही एक वीडियो सामने आया था। उस वीडियो में भी फैंस एक-दूसरे के साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहे थे।


राजस्थान ने लखनऊ को हराया

एलएसजी बनाम आरआर मैच की बात करें, तो मुकाबले में राजस्थान ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 159 रन बनाए थे। पंत की कप्तानी वाली टीम 119 रनों पर सिमट गई और उन्हें मैच में 40 रनों से हार का सामना करना पड़ा।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »