राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले युवक को RPF ने धनबाद से दबोचा, पत्थर लेकर बैठा था ट्रैक पर

 राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले युवक को RPF ने धनबाद से दबोचा, पत्थर लेकर बैठा था ट्रैक पर



आरपीएफ ने धनबाद में हावड़ा-नई दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले फैजान अंसारी को गिरफ्तार किया। नशे का आदी फैजान पहले भी रेलवे की बैटरी चोरी ...और पढ़ें






पकड़ा गया युवक।


आरपीएफ ने वासेपुर के आरोपी को दबोचा।


जागरण संवाददाता, धनबाद। हावड़ा से नई दिल्ली जा रही राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव करने वाले एक युवक को धनबाद स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास आरपीएफ ने घेर कर पकड़ा।

पकड़े गए युवक का नाम फैजान अंसारी है जो वासेपुर आरा मोड़ का रहने वाला है। पत्थर लेकर ट्रैक पर बैठे रहने के दौरान उसे पकड़ा गया।

आरपीएफ अधिकारियों ने बताया कि पिछले माह छह मार्च को धनबाद स्टेशन से खुलने के बाद राजधानी एक्सप्रेस पर पथराव किया गया था।

थर्ड एसी के ए-4 कोच के बर्थ संख्या 17 का शीशा क्षतिग्रस्त हो गया था। घटना की छानबीन के दौरान पता चला कि बुधवार को पत्थर फेंकने वाला युवक धनबाद-अलेप्पी एक्सप्रेस पर सवार होने के फिराक में है।
RPF ने दबोचा

स्टेशन के आउटर सिग्नल के पास उस युवक को ट्रैक पर चलते देखा गया। आरपीएफ ने उसे पकड़ लिया। उसने बताया कि वह रेलवे ट्रैक के पास ही रहता है।

नशे का आदि है और नशे के दौरान ही ट्रेन पर पत्थर फेंकता है। उसने बताया कि आरपीएफ उसे ढूंढ़ रही है, इसका पता चल गया था और इसी वजह से वह भागने की तैयारी में था।

भागने से पहले वह दोबारा फिर किसी ट्रेन पर पत्थर फेंकने वाला था,पर उससे पहले ही पकड़ा गया। इससे पहले भी वह रेलवे की बैटरी चोरी के आरोप में जेल जा चुका है। उसे रेल न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »