'मैं खुद हैरान हूं…', दिल्ली की धुनाई के बाद RCB के कप्तान Rajat Patidar ने खोला जीत का राज

'मैं खुद हैरान हूं…', दिल्ली की धुनाई के बाद RCB के कप्तान Rajat Patidar ने खोला जीत का राज

डीसी को 9 विकेट से रौंदने के बावजूद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार एक चीज से हैरान नजर आए। ...और पढ़ें




DC vs RCB: दिल्ली को रौंदने के बाद कप्तान रजत पाटीदार किस बात से है हैरान?


DC vs RCB: आरसीबी ने डीसी को 9 विकेट से रौंदा


दिल्ली की टीम 75 रन पर ऑलआउट हुई


आरसीबी की ऐतिहासिक जीत के बाद भी किस बात से हैरान है कप्तान रजत?


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। RCB Captain Rajat Patidar: आरसीबी ने आईपीएल 2026 के 39वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 9 विकेट से मात दी और मौजूदा सीजन में अपनी छठी जीत हासिल की। आरसीबी ने डीसी को 16.3 ओवर में 75 रन पर समेटा और बाद में 6.3 ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया।


आरसीबी ने 81 गेंद बाकी रहते हुए मैच अपने नाम किया, जो कि आईपीएल इतिहास में शेष गेंदों के लिहाज से दूसरी सबसे बड़ी जीत है। ओवरऑल रिकॉर्ड एमआई के नाम है, जिन्होंने साल 2008 में केकेआर के खिलाफ 87 गेंद शेष रहते हुए सबसे बड़ी जीत हासिल की थी।

आरसीबी ने डीसी को उसके घर में जिस तरह से झकझोर कर रखा, उससे खुद कप्तान रजत पाटीदार हैरान नजर आए। मैच के बाद उन्होंने भुवनेश्वर कुमार और जोश हेजलवुड को लेकर बनाए गए प्लान का भी खुलासा किया।
DC को हराने के बाद क्या बोले कप्तान Rajat Patidar?

दरअसल, तेज गेंदबाज जोश हेजलवुड और भुवनेश्वर कुमार ने दिल्ली की टीम की कमर तोड़ी। हेजलवुड ने 3.3 ओवर में 12 रन खर्च किए और कुल 4 विकेट अपने नाम किए, जबकि भुवी ने 3 ओवर में 5 रन देकर तीन विकेट चटकाए। सुयश, रासिख सलाम और क्रुणाल पांड्या को 1-1 सफलता मिली। मैच में मिली जीत के बाद आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार ने पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में कहा,


"बिल्कुल, लेकिन मैं खुद हैरान हूं कि विकेट ने जिस तरह खेला। पूरा श्रेय गेंदबाजों को जाता है। खासकर पावरप्ले में हेजलवुड और भुवी ने जिस तरह बॉलिंग की। उन्होंने सही जगह पर गेंद डाली और शुरुआत में थोड़ा स्विंग भी मिला। वो देखना कमाल था।"


उनसे जब ये पूछा गया कि क्या शुरुआत में ज्यादा स्विंग था?) तो आरसीबी के कप्तान ने कहा कि नहीं, स्विंग तो नॉर्मल ही था। अच्छी बात ये रही कि हमें जल्दी विकेट मिल गए। इसी वजह से हम मैच में आगे रहे।


रजत से ये भी सवाल किया गया कि क्या भुवी और हेजलवुड से पूरे ओवर कराने का मन नहीं किया? तो उन्होंने कहा कि नहीं-नहीं। हमने पहले ही प्लान किया था कि अगर जल्दी विकेट मिलते हैं तो दोनों से तीन-तीन ओवर कराएंगे। फिर देखेंगे कि विकेट कैसा बर्ताव कर रहा है। इसके बाद सुयश और शेपी ने भी कमाल बॉलिंग की। सुयश को काफी टर्न मिला, लेकिन उसने स्टंप-टू-स्टंप बॉलिंग की। वो देखकर बहुत अच्छा लगा।


बता दें कि आरसीबी की टीम अंक तालिका में 8 में से 6 मैच जीतकर दूसरे पायदान पर 12 अंक के साथ मौजूद है। अपनी जीत की लय बरकरार रखने पर रजत ने कहा,

रूटीन फॉलो करना बहुत जरूरी है। अभी टूर्नामेंट में लंबा सफर बाकी है। हम एक बार में एक मैच पर ध्यान दे रहे हैं। पॉजिटिव बात ये है कि पिछले मैच में भी मैंने कहा था कि अलग-अलग खिलाड़ी टीम के लिए आगे आकर पर फॉर्म कर रहे हैं। ये हमारे लिए अच्छा संकेत है। अगर आप फ्लैट पिच पर T20 खेल रहे हैं तो आपके पास अच्छी बॉलिंग यूनिट होनी चाहिए। क्योंकि सिर्फ गेंदबाज ही आपको चैंपियनशिप जिता सकता है।

रजत पाटीदार

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »