पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य ने आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी का श्रेय कम उम्मीदें रखने और अपने प्रदर्शन पर ध्यान केंद्रित करने को ...और पढ़ें

आईपीएल में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से गेंदबाजों के लिए खौफ बन चुके पंजाब किंग्स के युवा बल्लेबाज प्रियांश आर्य का कहना है कि उन्होंने कभी ज्यादा उम्मीदें नहीं रखीं, बल्कि हमेशा अपने प्रदर्शन पर ध्यान दिया और इसी सोच ने इतने बड़े मंच पर उन्हें सफलता दिलाई।
Priyansh Arya ने अपनी सफलता के पीछे का राज बताया
दरअसल, प्रियांश ने अपनी सफलता को लेकर कहा कि मेरी सफलता का राज टाइमिंग और सही शॉट चयन है न कि केवल कात। मैं छक्के मारने का प्रयास नहीं करता, बस गेंद को हिट सही तरीके से हिट करने पर ध्यान देता हूं।
प्रियांश ने जियोस्टार के शो ड्रीम आन में अपनी यात्रा, मानसिकता और सफलता के पीछे की कहानी साझा करते हुए कहा कि आईपीएल नीलामी से पहले उन्हें किसी भी फ्रेंचाइजी से कोई स्पष्ट संकेत नहीं मिला था।
प्रियांश ने कहा कि मैं पंजाब की ट्रायल्स में गया था, लेकिन वहां भी ज्यादा बातचीत नहीं हुई। इसलिए मैंने उम्मीदें कम रखीं और अपने खेल पर फोकस किया।
2024 में अनसोल्ड रहने का अनुभव उनके लिए सीख साबित हुआ, जिसके बाद उन्होंने खुद को और बेहतर करने पर काम किया। प्रियांश ने अपनी तैयारी को लेकर कहा कि मैंने नियमित अभ्यास, फिटनेस और बेसिक्स पर ध्यान दिया। खिलाड़ी को हमेशा खुद पर विश्वास रखना चाहिए। उन्होंने पंजाब किंग्स के ड्रेसिंग रूम के अनुभव को बेहद खास बताया और कहा कि रिकी पोंटिंग व कप्तान श्रेयस अय्यर जैसे दिग्गजों से मिली सलाह ने उनके खेल को और निखारा है।
उन्होंने कहा कि पोंटिंग सर ने मुझ से एक बात कही कि मुझे प्रभावित करने की कोशिश मत करो, अपना नैसर्गिक खेल खेलो। यही बात मेरे लिए सबसे अहम रही।