खाड़ी दौरे पर ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, होर्मुज को फिर से खोलने के प्रयासों पर करेंगे चर्चा

 खाड़ी दौरे पर ब्रिटिश PM कीर स्टार्मर, होर्मुज को फिर से खोलने के प्रयासों पर करेंगे चर्चा


ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर होर्मुज जलडमरूमध्य पर चर्चा और अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम को समर्थन देने खाड़ी क्षेत्र का दौरा कर रहे हैं। उनका उद्दे ...और पढ़ें





HIGHLIGHTS

ब्रिटिश पीएम स्टार्मर खाड़ी क्षेत्र के दौरे पर, होर्मुज पर चर्चा।


अमेरिका-ईरान संघर्ष-विराम को समर्थन, नौवहन स्वतंत्रता बहाली मुख्य उद्देश्य।


दीर्घकालिक समाधान हेतु कूटनीतिक प्रयास, वैश्विक अर्थव्यवस्था सुरक्षित रखना।


पीटीआई, लंदन। ब्रिटिश प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर होर्मुज जलडमरूमध्य पर चर्चा करने के लिए खाड़ी क्षेत्र के दौरे पर जा रहे हैं। इस दौरे के दौरान, वह अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष-विराम (ceasefire) को समर्थन देने और उसे बनाए रखने के लिए किए जा रहे कूटनीतिक प्रयासों पर चर्चा करेंगे। 10 डाउनिंग स्ट्रीट, जो ब्रिटिश प्रधानमंत्री का आधिकारिक आवास और कार्यालय है।


उन्होंने बताया कि उनके खाड़ी दौरे का उद्देश्य संघर्ष का दीर्घकालिक समाधान खोजना और ब्रिटिश तथा वैश्विक अर्थव्यवस्थाओं को भविष्य के खतरों से सुरक्षित रखना है। उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच हुए संघर्ष-विराम का स्वागत किया है। स्टार्मर तनाव कम करने के प्रति ब्रिटेन की प्रतिबद्धता को दोहराएंगे और होर्मुज जलडमरूमध्य में नौवहन की स्वतंत्रता बहाल करने के प्रयासों पर चर्चा करेंगे। उनके कार्यालय ने इसे संघर्ष-विराम के परिणामस्वरूप हुई एक सकारात्मक प्रगति बताया।

ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कहा, "मैं संघर्ष-विराम समझौते का स्वागत करता हूं, जो इस क्षेत्र और दुनिया के लिए राहत का एक पल लेकर आएगा।" उन्होंने आगे कहा कि, अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम करते हुए, हमें इस संघर्ष-विराम को समर्थन देने और बनाए रखने के लिए, साथ ही होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए हर संभव प्रयास करना चाहिए। लगभग छह सप्ताह के सैन्य संघर्ष के बाद, अमेरिका और ईरान दो सप्ताह के संघर्ष-विराम पर सहमत हो गए हैं।

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने मंगलवार को 'ट्रुथ सोशल' पर इसकी घोषणा की। स्टार्मर का तीन दिवसीय दौरा ब्रिटेन द्वारा पिछले सप्ताह बुलाई गई एक बैठक के बाद हो रहा है, जिसमें भारत सहित 40 से अधिक देशों ने भाग लिया था ताकि शत्रुता समाप्त होने के बाद होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के लिए एक ठोस योजना बनाना शुरू किया जा सके।


10 डाउनिंग स्ट्रीट ने बताया कि, संघर्ष-विराम को देखते हुए, इस पहल पर काम अब और अधिक तत्परता से आगे बढ़ेगा, और उम्मीद है कि प्रधानमंत्री इस क्षेत्र के नेताओं के साथ अपनी बैठकों के दौरान इस मामले पर आगे की चर्चा करेंगे।

इन देशों ने किया संघर्ष-विराम का स्वागत

दुनिया भर के नेताओं—जिनमें संयुक्त राष्ट्र, ऑस्ट्रेलिया, जर्मनी, न्यूजीलैंड और मलेशिया के नेता शामिल हैं। उन्होंने अमेरिका और ईरान के बीच हुए दो सप्ताह के संघर्ष-विराम का स्वागत किया है। संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुटेरेस के प्रवक्ता ने सभी पक्षों से इस क्षेत्र में दीर्घकालिक शांति की दिशा में काम करने का आग्रह किया।


ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी अल्बानीज़ ने इस संघर्ष-विराम का स्वागत करते हुए इसे पश्चिम एशिया में संघर्ष को सुलझाने के उद्देश्य से बातचीत के एक अवसर के रूप में देखा। संघर्ष-विराम का स्वागत करते हुए, जर्मन चांसलर फ्रेडरिक मर्ज़ ने कहा कि उनका लक्ष्य अब युद्ध को स्थायी रूप से समाप्त करने के लिए बातचीत करना है। "हम इस मामले पर अपने साझेदारों के साथ मिलकर काम कर रहे हैं।"


न्यूजीलैंड के विदेश मंत्री विंस्टन पीटर्स ने भी अमेरिका और ईरान द्वारा की गई घोषणाओं का स्वागत किया। मलेशिया के प्रधानमंत्री अनवर इब्राहिम ने भी संघर्ष-विराम का स्वागत किया और क्षेत्र में स्थायी शांति की अपील की।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »