दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को हराकर आईपीएल 2026 में जीत के साथ शुरुआत की, जिसके बाद कप्तान अक्षर पटेल ने संतुष्टि व्यक्त की। उन्होंने टीम के ...और पढ़ें
-1775101737725_v.webp)
Axar Patel ने LSG की जीत के बाद क्या कहा?
स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। Axar Patel Statement: लखनऊ के इकाना स्टेडियम में 1 अप्रैल को दिल्ली कैपिटल्स ने लखनऊ सुपर जायंट्सs को हराकर आईपीएल 2026 में शानदार शुरुआत की। इस जीत के बाद टीम के कप्तान अक्षर पटेल संतुष्ट और काफी खुश नजर आए। मैच के बाद प्रेजेंटेशन में उन्होंने टीम के प्रदर्शन, मुश्किल हालात और अहम साझेदारी पर खुलकर बात की।
Axar Patel ने LSG की जीत के बाद क्या कहा?
दरअसल, दिल्ली कैपिटल्स को हराकर पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन में बात करने आए LSG के विनिंग कप्तान अक्षर पटेल ने कहा कि जीत के साथ शुरुआत करना हमेशा अच्छा होता है। आगे बताया कि गेम बीच में नजदीक गया लेकिन अच्छी तरह से समाप्त हुआ। इस रन चेज में हमें साझेदारी की दरकार थी और वो सही समय पर हमें मिली।
गेंदबाजी से काफी खुश हूं और हम प्लान के साथ चलते रहे। तेज गेंदबाजी पर कहा कि मैं परिस्थिति को देखते हुए तेज गेंदबाजों को अधिक ओवर दूंगा। समीर पर कहा कि पहले से वही प्लान था कि इम्पैक्ट में वही खेलेंगे और उन्होंने अच्छा काम किया।
गेंदबाजों की तारीफ में पढ़ें कसीदे
अक्षर ने बताया कि 142 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए जब टीम ने महज 26 रन पर चार विकेट गंवा दिए थे, तब स्थिति काफी चुनौतीपूर्ण हो गई थी। हालांकि, उन्हें भरोसा था कि एक अच्छी साझेदारी टीम को मुकाबले में वापस ला सकती है। उन्होंने कहा कि मैच जल्दी खत्म हुआ, लेकिन बीच में मुकाबला काफी टाइट हो गया था। हमें बस एक साझेदारी की जरूरत थी और ब्रेक में हमने इसी पर फोकस किया।
साथ ही कप्तान ने गेंदबाजों की जमकर तारीफ की और कहा कि नई गेंद से मिलने वाली मदद का टीम ने बेहतरीन इस्तेमाल किया। उन्होंने कहा कि हम जानते थे कि शुरुआत में गेंदबाजों को मदद मिलेगी, इसलिए हर गेंदबाज को उसी हिसाब से तैयार किया गया था।
अपनी इस गलती पर जताया अफसोस
अपने कोटे के सिर्फ 3 ओवर गेंदबाजी करने के बारे में बात करते हुए अक्षर बोले,
"आप देख सकते हैं कि मैच कैसे चल रहा था, बाउंड्री कहीं बड़ी थी तो कहीं छोटी और मैं देख रहा था कि मैं किसे गेंदबाजी करा सकता हूं। आखिर में शायद मैंने 1-2 ओवर गलत चुन लिए।"
जब कप्तान से पूछा गया कि क्या रिजवी को इम्पैक्ट सब्स्टीट्यूट के तौर पर लाना पहले से ही तय था? तब उन्होंने कहा कि प्लान रिजवी को खिलाने का था, लेकिन आशुतोष शर्मा का विकल्प भी था। शायद अगर हमने शुरुआती विकेट नहीं गंवाए होते तो नतीजा कुछ और होता।