असम चुनाव में झारखंडी अस्मिता के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने मांगा वोट, JMM प्रत्याशियों के पक्ष में की विशाल जनसभा

 असम चुनाव में झारखंडी अस्मिता के मुद्दे पर हेमंत सोरेन ने मांगा वोट, JMM प्रत्याशियों के पक्ष में की विशाल जनसभा


हेमंत सोरेन ने सरूपथर में साहिल मुंडा के समर्थन में जनसभा को संबोधित करते हुए झारखंडी अस्मिता और स्थानीय अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया। ...और पढ़ें






झारखंडी अस्मिता के मुद्दे पर वोट मांग रहे हेमंत सोरेन


हेमंत सोरेन ने असम में झामुमो प्रत्याशियों के लिए प्रचार किया।


झारखंडी अस्मिता और स्थानीय अधिकारों की रक्षा पर जोर दिया।


कल्पना सोरेन ने आदिवासी हितों, मजदूरों के हक की बात कही।


राज्य ब्यूरो, रांची। असम के सरूपथर विधानसभा क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रत्याशी साहिल मुंडा के समर्थन में गुरुवार को एक विशाल चुनावी जनसभा को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने संबोधित किया। जनसभा में उमड़ी भारी भीड़ को देखते हुए मुख्यमंत्री ने साहिल मुंडा को क्षेत्र की नई उम्मीद बताया और विरोधियों पर जमकर प्रहार किया।


मुख्यमंत्री ने अपने संबोधन में कहा कि साहिल मुंडा का राजनीति में आना केवल सत्ता प्राप्ति का साधन नहीं है, बल्कि एक व्यापक सामाजिक परिवर्तन की शुरुआत है। इनका लक्ष्य विधायक की कुर्सी पाना नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक न्याय और विकास पहुंचाना है।


युवाओं को नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार कर रहे

असम के इस क्षेत्र में झारखंडी अस्मिता और स्थानीय अधिकारों की रक्षा के लिए इससे बेहतर विकल्प कोई और नहीं हो सकता। समय आ गया है कि उन्हें सदन में भेजकर इस आवाज को और मजबूत किया जाए।


मुख्यमंत्री ने युवाओं का आह्वान करते हुए कहा कि साहिल मुंडा के नेतृत्व में संगठन जमीनी स्तर पर मजबूत हो रहा है। वे युवाओं को केवल वोट बैंक नहीं, बल्कि नेतृत्वकर्ता के रूप में तैयार कर रहे हैं।
आदिवासी हितों की रक्षा करेगा झामुमो

असम विधानसभा चुनाव में गोसाईंगांव विधानसभा से झारखंड मुक्ति मोर्चा प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा के पक्ष में आयोजित चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुए गांडेय विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के आदिवासियों के हितों की रक्षा अब जेएमएम करेगी।


असम विधानसभा चुनाव कोई सामान्य चुनाव नहीं, बल्कि इतिहास बनाने का चुनाव है। यहां की जनता बदलाव का मन बना चुकी है। कल्पना सोरेन ने कहा कि असम के चाय बागान में काम करने वाले मजदूरों को उनका हक-अधिकार दिलाने के लिए झामुमो प्रतिबद्ध है और आने वाले समय भी प्रतिबद्ध रहेगा।


इस अवसर पर सांसद जोबा माझी एवं विधायक सोमेश चंद्र सोरेन ने भी लोगों से जेएमएम प्रत्याशी फैड्रिक्शन हांसदा को वोट देकर अधिक से अधिक मतों से विजयी बनाने की अपील की।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »