झारखंड में JET की परीक्षा आज, केंद्रों के आसपास कर्फ्यू लागू

 झारखंड में JET की परीक्षा आज, केंद्रों के आसपास कर्फ्यू लागू



झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा (JET) का आयोजन रविवार को रांची के 117 केंद्रों पर किया जा रहा है। ...और पढ़ें





 झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) द्वारा झारखंड पात्रता परीक्षा (जेट) का आयोजन रविवार को रांची के 117 केंद्रों पर आयोजित की जायेगी। रांची जिला प्रशासन की ओर से सभी परीक्षा केंद्र के 200 मीटर की परिधि में निषेधाज्ञा लागू कर दी गयी है।


रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजन्त्री के आदेश पर पुलिस बल व पुलिस पदाधिकारियों के साथ दंडाअधिकारी की प्रतिनियुक्ति की गयी है। इसके बाद भी जिला प्रशासन को आशंका है कि असमाजिक तत्वों के द्वारा भीड़ लगाकर विधि व्यवस्था को भंग करने का प्रयास कर सकते हैं।

रांची के 117 केंद्रों पर होगी परीक्षा

रांची में जेट की परीक्षा के लिए कुल 117 परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं। जिसमें मारवाड़ी कॉलेज बायज, आरटीसी हाईस्कूल बूटी, गर्वमेंट गर्ल्स प्लस टू हाईस्कूल बरियातू, मनन विद्या स्कूल डुमरदगा, संत अन्ना इंटरमीडिएट स्कूल मेन रोड़, सुरेंद्रनाथ सेंटेनरी स्कूल सहित शहर के अलग-अलग जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाये गये हैं।

परीक्षा के दौरान अफवाह पर सर्तक रहने का निर्देश

परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार की अफवाह या असमाजिक तत्वों द्वारा किये जाने वाले स्थिति पर सभी पदाधिकारी सतर्क रहें। इसके अलावा केंद्र अधीक्षकों, जिला शिक्षा विभाग, पुलिस विभाग एवं अन्य संबंधित विभागों के बीच बेहतर समन्वय स्थापित हो सके, इसका ध्यान रखा जाये।


झारखंड पात्रता परीक्षा पूर्ण निष्पक्षता, पारदर्शिता एवं शांतिपूर्ण वातावरण में संपन्न हो, जिससे योग्य अभ्यर्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो।

जिला प्रशासन ने सभी संबंधित विभागों को निर्देश दिया कि दिये गये सभी निर्देशों का कड़ाई से पालन किया जाये और परीक्षा के सफल आयोजन में पूर्ण सहयोग प्रदान किया जाये।

इसके अलावा रविवार को होने वाली परीक्षा को लेकर कई निर्देश भी जारी किये गये हैं। जिसमें पांच या पांच से अधिक व्यक्तियों को एक जगह जमा नहीं होना है, किसी भी प्रकार की ध्वनि विस्तारक यंत्र का इस्तेमाल नहीं करना है, किसी भी प्रकार का अस्त्र-शस्त्र का इस्तेमाल नहीं करना है और किसी भी प्रकार का की बैठक या आमसभा का आयोजन नहीं करना है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »