चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ खेलते हुए तेज गेंदबाद भुवनेश्वर कुमार ने खास कारनामा किया है। उन्होंने आईपीएल करियर में 200 विकेट पूरे कर लिए हैं और वे ऐस ...और पढ़ें

स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। चेन्नई सुपर किंग्स के खिलाफ चिन्नास्वामी में मुकाबले के दौरान तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार ने इतिहास रच दिया है। उन्होंने आईपीएल में अपने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ये कारनामा करने वाले दुनिया के पहले तेज गेंदबाज बन गए हैं। भुवि से पहले किसी भी तेज गेंदबाज ने आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट नहीं लिए हैं। इसके अलावा विकेटों का दोहरा शतक लगाने वाले वे मात्र दूसरे गेंदबाज हैं।
सीएसके के खिलाफ मैच में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने तूफानी बल्लेबाजी की। टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए बेंगलुरु ने 250 रन बोर्ड पर जड़ दिए। आईपीएल 2026 का ये पहला 250 का स्कोर है। आरसीबी के लिए टिम डेविड, रजत पाटीदार और देवदत्त पडिक्कल ने कमाल की बैटिंग की और अपनी टीम को विशाल स्कोर तक पहुंचाया। हालांकि, जैसे ही गत विजेता गेंदबाजी करने के लिए कुमार ने अपने पहले ही ओवर में नया इतिहास लिखा।
भुवनेश्वर कुमार ने IPL में पूरे किए 200 विकेट
भुवि ने आईपीएल के अपने करियर में खास दोहरा शतक पूरा किया है। उन्होंने आईपीएल में 200 विकेट हासिल कर लिए हैं। भुवनेश्वर ने अपने पहले ही ओवर में आयुष म्हात्रे को एक रन के स्कोर पर आउट किया। इसी के साथ उन्होंने 200 विकेट पूरे कर लिए हैं। उनसे पहले दुनिया का कोई भी गेंदबाज ये कारनामा नहीं कर सका था। मैच से पहले उनके नाम पर 199 विकेट दर्ज थे।
दाएं हाथ के तेज गेंदबाज आईपीएल के इतिहास में 200 विकेट लेने वाले मात्र दूसरे गेंदबाज हैं। उनसे पहले स्टार स्पिनर युजवेंद्र चहल ने 200 विकेट चटकाए हैं। चहल आईपीएल के पहले ऐसे गेंदबाज हैं, जिन्होंने 200 विकेट लिए थे। चहल के नाम पर 224 विकेट दर्ज हैं। तो वहीं अब भुवि भी 200 विकेट के साथ उनके क्लब में शामिल हो गए हैं।
IPL के इतिहास में सबसे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज-युजवेंद्र चहल - 224 विकेट
भुवनेश्वर कुमार - 200* विकेट
सुनील नरेन - 193 विकेट
पीयूष चावला - 192 विकेट
रविचंद्रन अश्विन - 187 विकेट
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने बनाए 250
चेन्नई के खिलाफ बेंगलुरु ने तूफानी बल्लेबाजी करते हुए 3 विकेट के नुकसान पर 250 रन बना डाले। आईपीएल 2026 का ये पहला 250 का स्कोर है। उनके लिए टिम डेविड ने सबसे अधिक 25 गेंदों पर नाबाद 70 रनों की पारी खेली, जिसमें 3 चौके और 8 छक्के शामिल रहे। उनके अलावा पडिक्कल ने 50, जबकि कप्तान रजत पाटीदार ने नाबाद 48 रन बनाए।