'किसी और को इजाजत नहीं मिलनी चाहिए…', IPL मैच लंबा चलने पर Sunil Gavaskar आग बबूला

 'किसी और को इजाजत नहीं मिलनी चाहिए…', IPL मैच लंबा चलने पर Sunil Gavaskar आग बबूला


गावस्कर का मानना है कि मैदान पर गैर-जरूरी लोगों की एंट्री और बार-बार रुकावटों के कारण मैच लंबे हो रहे हैं, जिससे दर्शकों का धैर्य टूट रहा है। ...और पढ़ें




 आईपीएल 2026 में मैचों के बढ़ते समय को लेकर पूर्व भारतीय दिग्गज सुनील गावस्कर ने बड़ी चिंता जताई है। उन्होंने कहा कि मैदान पर गैर जरूरी लोगों की एंट्री और बार-बार रुकावटों की वजह से मैच लंबे हो रहे है, जिससे फैंस का सब्र का परीक्षा होने लगी है।


BCCI ने स्लो ओवर रेट पर जुर्माना लगाए हैं, फिर भी देरी की समस्या बनी हुई है। गावस्कर का मानना है कि मैच धीमे होने की एक बड़ी वजह मैदान पर बहुत ज्यादा लोगों का आना-जाना है।
IPL मैच लं


बा चलने से गावस्कर नाराज

दरअसल, गावस्कर ने कहा कि कई बार रिजर्व खिलाड़ी और सपोर्ट स्टाफ छोटी-छोटी चीजों के लिए भी मैदान में आ जाते हैं, जैसे बाउंड्री पर खड़े खिलाड़ी को पानी की बोतल देना।

मिड-डे में अपने कॉलम में गावस्कर ने लिखा,

"अक्सर देखने को मिलता है कि रिजर्व खिलाड़ी बाउंड्री के पास खड़े फील्डर को पानी की बोतल देने मैदान में आ जाते हैं। इसकी इजाजत नहीं होनी चाहिए क्योंकि खेल के दौरान, भले ही दो गेंदों के बीच हो, इसका मतलब है कि मैदान पर 11 से ज्यादा खिलाड़ी हैं। स्ट्रेटेजिक टाइम-आउट में भी मैदान पर 6-6 लोग आ जाते हैं, जिनमें वो बल्लेबाज भी शामिल होते हैं जो अभी खेलने नहीं आए। ये हद से ज्यादा छूट है। दो रिजर्व खिलाड़ी और कोचिंग स्टाफ के दो लोगों के अलावा किसी और को मैदान में नहीं आने देना चाहिए।"

सख्त नियम और तेज खेल की उठाई मांग

गावस्कर ने मैदान के सम्मान और अनुशासन पर भी जोर दिया। रिची बेनो की सलाह याद करते हुए उन्होंने कहा,


रिची बेनो ने मुझे ब्रॉडकास्टिंग करियर की शुरुआत में कहा था कि मैदान एक पवित्र जगह है और वहां सिर्फ अंपायर और खेलने वाले खिलाड़ी ही जा सकते हैं। इसी वजह से, अगर मैं पिच रिपोर्ट या टीवी शो नहीं कर रहा होता तो मैं मैदान पर कदम भी नहीं रखता। उम्मीद है BCCI यह भी पक्का करेगा कि कमेटी के लोग, जिनके पास हर जगह का पास होता है, वो बाउंड्री पार न करें। खेल के मैदान की पवित्रता बनाए रखें। चूंकि सभी बल्लेबाज डगआउट में ही होते हैं, इसलिए 2 मिनट का समय घटाकर 1 मिनट किया जा सकता है। अगर बल्लेबाज फिर भी गेंदबाज का सामना करने के लिए तैयार नहीं है, तो दो बार चेतावनी के बाद पेनल्टी रन लगाने चाहिए।


सुनील गावस्कर

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »