IPL मैच में भयानक चोट लगने के बाद Lungi Ngidi की अब कैसी हालत? DC के डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट

 IPL मैच में भयानक चोट लगने के बाद Lungi Ngidi की अब कैसी हालत? DC के डायरेक्टर ने दिया बड़ा अपडेट


दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर वेणुगोपाल राव ने तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट पर अपडेट दिया है। ...और पढ़ें




पंजाब ने दिल्ली को 6 विकेट से हराया


लुंगी एनगिडी के बीच मैच लगी सिर पर चोट


लुंगी एनगिडी की इंजरी पर आया बड़ा अपडेट


 Lungi Ngidi Head Injury Update: Delhi Capitals (DC) के डायरेक्टर ऑफ क्रिकेट वेणुगोपाल राव ने तेज गेंदबाज लुंगी एनगिडी की चोट पर अपडेट दिया है। उन्होंने कहा कि पंजाब किंग्स के खिलाफ IPL मैच में चोटिल हुए एनगिडी की सिर की चोट गंभीर (Not Serious) नहीं है।


हालांकि, एहतियात के तौर पर उन्हें एंबुलेंस (Ambulance) से करोल बाग के मैक्स अस्पताल ले जाया गया था। पंजाब किंग्स की पारी के तीसरे ओवर में एनगिडी मिड-ऑफ पर प्रियांश आर्य का कैच पकड़ने की कोशिश में पीछे की तरफ गिर गए और उनका सिर जोर से मैदान पर लगा था। वो तुरंत सिर पकड़कर जमीन पर लेट गए और इसके बाद मेडिकल स्टाफ तुरंत मैदान पर पहुंचा था।

इस दौरान 15 मिनट तक खेल रुका रहा, जिसके बाद एनगिडी को स्ट्रेचर से एंबुलेंस से अस्पताल (Max Hospital) ले जाया गया। खिलाड़ी, कोच और मेडिकल स्टाफ के चेहरे पर टेंशन साफ दिख रही थी। अब मैच (Lungi Ngidi DC vs PBKS) खत्म होने के बाद उनकी इंजरी पर अपडेट आया है।

Lungi Ngidi की चोट पर अपडेट

मैच के बाद DC के डायरेक्टर वेणुगोपाल राव (DC Director Venugopal Rao) ने कहा, "फिर भी, मुझे लगता है कि ये गंभीर नहीं है। वो अभी भी हॉस्पिटल में हैं। हम आगे की अपडेट देंगे, लेकिन कुछ सीरियस नहीं है।"


कंकशन सब्सिट्यूट को लेकर हुए कन्फ्यूजन पर, जहां पहले दुष्मंथा चमीरा का नाम आया और बाद में विपराज निगम को लाया गया, इस पर राव ने साफ किया, "नियम के अनुसार, सिर्फ चार विदेशी खिलाड़ी ही खेल सकते हैं। ये बहुत सिंपल है।" उन्होंने जोर देकर कहा कि खिलाड़ी की सुरक्षा सबसे जरूरी है, भले ही एनगिडी के न होने से DC 264/2 का स्कोर डिफेंड नहीं कर पाई।


उन्होंने कहा,


सबसे पहले, खिलाड़ी की सेफ्टी हमेशा जरूरी है। हम ये गेम खेलते हैं, लेकिन सुरक्षा पहले आती है। जब हम ये स्कोरबोर्ड देखते हैं, हमने उनके 24 बॉल, चार ओवर मिस किए, इससे फर्क पड़ता है। हम उम्मीद करते हैं लुंगी एनगिडी जल्दी ठीक होकर वापस आएं। मैं अभी ज्यादा कुछ नहीं कह सकता।
-


दिल्ली कैपिटल्स के डायरेक्टर

चहल की प्रतिक्रिया आई सामने

पंजाब किंग्स के लेग स्पिनर युजवेंद्र चहल ने भी चिंता जताई और एनगिडी के जल्दी ठीक होने की उम्मीद की। उन्होंने कहा, "उस समय मैं ऊपर बैठा था। सच में, बुरा लगता है जब किसी को चोट लगती है, खासकर सिर की चोट हमेशा बहुत खतरनाक होती है। उम्मीद है वो जल्द ठीक होंगे क्योंकि कल भी, मुझे लगता है, एक नेट बॉलर को बॉल लगी थी और हॉस्पिटल ले जाया गया। तो, जब भी ऐसी चीजें होती हैं, जाहिर है, सबको बुरा लगता है। हम बस चाहते हैं कि वो जल्दी ठीक हों और मैदान पर वापस आएं।"

मिचेल स्टार्क पर अपडेट

राव ने ये भी कंफर्म किया कि मिचेल स्टार्क 1 मई से DC के लिए खेलने के लिए उपलब्ध हैं। उन्होंने कहा, "क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने रिपोर्ट दे दी है। 1 मई से वो उपलब्ध हैं। हम इंतजार करेंगे और कॉम्बिनेशन देखेंगे।"

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »