ट्रंप के 'FRAUD CZAR' बने जेडी वेंस, क्या है इसका मतलब और जिम्मेदारी? जानें सब कुछ
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने जेडी वेंस को 'फ्रॉड जार' नियुक्त किया है, जो अमेरिका में धोखाधड़ी की जांच करेंगे। उनका मुख्य ध्यान डेमोक्रेटिक-शासि ...और पढ़ें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप और उपराष्ट्रपति जेडी वेंस, फाइल फोटो
ट्रंप ने जेडी वेंस को 'फ्रॉड जार' नियुक्त किया
वेंस डेमोक्रेटिक-शासित राज्यों में धोखाधड़ी की जांच करेंगे
यह पहल अमेरिकी बजट को संतुलित करने में सहायक होगी
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनल्ड ट्रंप ने उपराष्ट्रपति जेडी वेंस को नई जिम्मेदारी सौंपी है. ट्रंप ने शुक्रवार को कहा कि वेस अब अमेरिका में होने वाली 'धोखाधड़ी' की जांच करेंगे. धोखाधड़ी के मामलों के प्रमुख के रूप में वेंस का ध्यान सबसे अधिक डेमोक्रेटिक पार्टी द्वारा शासित राज्यों पर रहेगा।

ट्रंप ने वेंस को 'फ्रॉड जार' नियुक्त किया
ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर लिखा, 'उपराष्ट्रपति जेडी वेंस अब US में 'धोखाधड़ी' से जुड़े मामलों के प्रभारी हैं। अमेरिका में धोखाधड़ी से जुड़े मामलों की संख्या तेजी से बढ़ी है। ट्रंप प्रशासन के कई बेहतरीन लोगों के साथ मिलकर वे जो काम करेंगे, वह हमारे देश के भविष्य को कितना शानदार बनाएगा, इसमें एक अहम भूमिका निभाएगा।'
इसके आगे ट्रंप ने कहा कि उनके काम का दायरा 'हर जगह होगा, लेकिन मुख्य रूप से उन राज्यों पर उनका जहां डेमोक्रेटिक पार्टी की सरकार है; उन्होंने खास तौर पर कैलिफोर्निया, इलिनोइस और मिनेसोटा का जिक्र किया। उन्होंने यह भी बताया कि लॉस एंजिल्स में छापेमारी का सिलसिला पहले ही शुरू हो चुका है।
ट्रंप ने क्यों बनाया टास्क फोर्स?
ट्रंप ने लिखा, 'हम उन्हें FRAUD CZAR कहेंगे, उनका ध्यान हर जगह' होगा, लेकिन मुख्य रूप से उन 'Blue States' में, जहां मेन, न्यूयॉर्क और कई अन्य जगहों के बेईमान डेमोक्रेट राजनेताओं ने टैक्स देने वालों के पैसे की चोरी में पूरी तरह से मनमानी की है। ये आंकड़ें इतने बड़े हैं कि, अगर हम सफल हुए, तो हम सचमुच अपने अमेरिकी बजट को संतुलित कर पाएंगे। लॉस अन्जेलीस में छापे पड़ने शुरू हो चुके हैं।'

ट्रंप ने पिछले महीने एक कानून पर हस्ताक्षर किया था, जिसके तहत वेंस के नेतृत्व में एक राष्ट्रीय टास्क फोर्स का गठन किया गया। इस टास्क फोर्स का काम सरकारी खाजाने की चोरी को रोकना है।