‘सत्ता के लिए सांप्रदायिक उन्माद फैलाना कांग्रेस की पुरानी आदत’, खरगे के बयान पर बरसे आदित्य साहू

 ‘सत्ता के लिए सांप्रदायिक उन्माद फैलाना कांग्रेस की पुरानी आदत’, खरगे के बयान पर बरसे आदित्य साहू


भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाला बताया। साहू ने कहा कि खरगे ने भाजपा और आरएसएस को विषैल ...और पढ़ें




राज्य ब्यूरो, रांची। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू ने बुधवार को कांग्रेस राष्ट्रीय अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे के बयान को सांप्रदायिक उन्माद फैलाने वाला बताया। आदित्य साहू ने कहा कि मल्लिकार्जुन खरगे ने मुस्लिम समुदाय को भड़काते हुए भाजपा और आरएसएस को विषैला सांप बताया है और नमाज पढ़ने वक्त भी अगर ये लोग सामने से गुजरे तो नमाज छोड़कर इन संगठनों के लोगों को मारने की बात कही है।


साहू ने कहा कि कांग्रेस पार्टी सत्ता के बिना मछली की तरह तड़प रही है। राजशाही सोच वाली यह पार्टी सत्ता को अपनी जागीर समझती है , लोकतंत्र के फैसले को कांग्रेस पार्टी कभी पचा नहीं पाती। सत्ता के लिए हिंसा, नफरत फैलाना कांग्रेस पार्टी के डीएनए में शामिल है।

भगवा आतंकवाद की भाषा बोलने वाली कांग्रेस देश में आतंकवादियों का महिमामंडन करती है, हिन्दू देवी देवताओं का अपमान करती है, राम के अस्तित्व को नकार देती है। आदित्य साहू ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ को मिटाने की बात करने वाली कांग्रेस अब खुद मिटने की कगार पर है।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »