अनाथ हुआ बांग्लादेश क्रिकेट, सरकार ने बोर्ड को किया बर्खास्त; अब एडहॉक कमेटी संभालेगी कामकाज

 अनाथ हुआ बांग्लादेश क्रिकेट, सरकार ने बोर्ड को किया बर्खास्त; अब एडहॉक कमेटी संभालेगी कामकाज


बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को लेकर सरकार ने बड़ा फैसला किया है। राष्ट्रीय खेल परिषद ने बोर्ड को बर्खास्त कर दिया है और एडहॉक कमेटी का गठन किया है जो अगल ...और पढ़ें




बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड बर्खास्त


सरकार ने बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड को किया बर्खास्त


एडहॉक कमेटी संभालेगी कामकाज


कमेटी पर चुनाव कराने की जिम्मेदारी


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। बांग्लादेश क्रिकेट में इस समय कुछ भी सही नहीं चल रहा है। कुछ दिन पहले बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (बीसीबी) के सात अधिकारियों ने अचानक से इस्तीफा दे दिया था। अब सरकार ने अमिनुल इस्लाम की अध्यक्षता वाले बोर्ड को पूरी तरह से बर्खास्त कर दिया है। बांग्लादेश की राष्ट्रीय खेल परिषद ने ये फैसला किया है। परिषद ने साथ ही एडहॉक कमेटी का गठन किया है जो क्रिकेट बोर्ड की देखरेख करेगी।


परषिद ने मंगलवार को ये फैसला किया है। क्रिकबज ने अपनी रिपोर्ट में बताया है कि खेल परिषद के एक अधिकारी की आईसीसी से इस मामले को लेकर चर्चा चल रही थी। परिषद ने ये फैसला कमेटी की जांच के बाद लिया है जिसमें स्वतंत्र और पारदर्शी चुनाव कराने की सिफारिश दी गई थी।

चुनावों में हुई गड़बड़ी

इससे पहले बांग्लादेश के खेल मंत्री अमिनुल हक ने कहा था कि फैसला कमेटी की रिपोर्ट के बाद आईसीसी से बात करने के बाद लिया जाएगा। खेल परिषद के एक अधिकारी ने मंगलवार को कहा, "जांच कमेटी ने पिछले चुनावों में कई अनियमित्ताएं पाई थीं और इसी कारण हमने 11 सदस्यी एडहॉक कमेटी गठित करने का फैसला किया है जो बोर्ड को चलाएगी। ये कमेटी अगले 90 दिनों में चुनाव कराएगी।"


भारत के साथ बिगड़े संबंध

बांग्लादेश क्रिकेट में बीते कुछ समय से भूचाल मचा हुआ है। भारत के साथ उसके संबंध भी काफी खराब हुए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट ने भारत और श्रीलंका की मेजबानी में खेले गए टी20 वर्ल्ड कप-2026 में अपनी टीम भी भेजने से इनकार कर दिया था। टीम को अपने सारे मैच भारत में खेलने थे और बोर्ड का कहना था कि वहां उनकी टीम को खतरा है। बांग्लादेश का ये बयान आईपीएल-2026 में से उनके देश के तेज गेंदबाज मुस्ताफिजुर रहमान को हटाने के बाद आया था।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »