जमशेदपुर में भागलपुर की नाबालिग साली से जीजा ने किया दुष्कर्म, डरा-धमकाकर चुप कराने की कोशिश
जमशेदपुर के कदमा में पुलिस ने नाबालिग साली से दुष्कर्म के आरोप में जीजा को गिरफ्तार किया है। बिहार के भागलपुर की पीड़िता अपनी बहन के घर आई थी, जहां 29 ...और पढ़ें

जमशेदपुर। कदमा थाना की पुलिस ने नाबालिग साली के साथ दुष्कर्म करने के आरोप में उसके जीजा को गिरफ्तार किया है। आरोपित कदमा थाना क्षेत्र शास्त्रीनगर का निवासी है। उसके विरुद्ध नाबालिग की शिकायत पर कदमा थाना में प्राथमिकी दर्ज की गई है।
घटना 29 मार्च की है। नाबालिग बिहार के भागलपुर की रहने वाली है। वह कदमा में रहने वाली अपनी बहन के घर आई थी। उसकी बहन घटना के दिन काम पर गई थी। घर में वह अकेली थी। जीजा ने उसके साथ दुष्कर्म किया। किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने आरोपित को शुक्रवार को अदालत में प्रस्तुत किया जहां से उसे न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
जुगसलाई में मारपीट कर किया घायल, प्राथमिकी
जुगसलाई थाना क्षेत्र केसी अपार्टमेंट निवासी नौशाद खान ने पत्नी फरहान तरन्नुम, सास सुल्ताना बेगम, साइमा तरन्नुम और उसके दो चचेरे भाइयों पर पुरानी बस्ती रोड में मारपीट करने और जान मारने की नीयत से जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना एक अप्रैल की है।
कदमा के शिवलोक टावर में मारपीट
कदम थाना में डिमना रोड मून सिटी निवासी सर्वेश मणि ने अज्ञात पर जान मारने की नीयत से मारपीट कर गंभीर रूप से घायल करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना दो अप्रैल की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। घटनास्थल के आसपास लगी सीसीटीवी फुटेज की मदद से पुलिस से हमला करने वालों की पहचान को प्रयासरत है।
कदमा में कार सवार ने किया जानलेवा हमला
कदमा थाना में उलियान मेन रोड निवासी सोमू सेन ने स्विफ्ट कार सवार युवक और अज्ञात पर हरवे हथियार से जान मारने की नीयत से हमला कर जख्मी करने का आरोप लगाते हुए प्राथमिकी दर्ज कराई है। घटना भारतीय विद्यालय फार्म एरिया के सामने दो अप्रैल की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।