संदीप शर्मा ने रजत पाटीदार का शिकार कर किया गजब का कारनामा, मलिंगा-बुमराह के क्लब में मारी एंट्री

संदीप शर्मा ने रजत पाटीदार का शिकार कर किया गजब का कारनामा, मलिंगा-बुमराह के क्लब में मारी एंट्री

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ संदीप शर्मा ने खास रिकॉर्ड अपने नाम किया। उन्होंने रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाया और लसिथ मलिंगा-जसप्रीत बुमराह के क ...और पढ़ें




संदीप शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

संदीप शर्मा ने आईपीएल में बनाया खास रिकॉर्ड


बुमराह-मलिंगा की लिस्ट में संदीप हुए शामिल


रजत पाटीदार ने लगाया अर्धशतक


स्पोर्ट्स डेस्क, नई दिल्ली। राजस्थान रॉयल्स के तेज गेंदबाज संदीप शर्मा ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ खेलते हुए खास कारनाा किया। उन्होंने जसप्रीत बुमराह और भुवनेश्वर कुमार जैसे दिग्गजों की लिस्ट में जगह बना ली है। संदीप ने आईपीएल में खेलते हुए अपने 150 विकेट पूरे कर लिए हैं और इतिहास में अपना नाम दर्ज कराया है। उन्होंने आरसीबी के कप्तान रजत पाटीदार को अपना शिकार बनाकर रिकॉर्ड को बनाया।


बेंगलुरु मैच में संघर्ष कर रही थी और पाटीदार टीम के लिए संकटमोचक बनकर उभरे। उन्होंने मुश्किल परिस्थितियों में अर्धशतक लगाया और 63 रनों की पारी खेली। हालांकि, उनकी पारी को शर्मा ने समाप्त कर दिया और इसी के साथ खास रिकॉर्ड को अपने नाम कर लिया। वे आईपीएल में 150 विकेट लेने वाले छठे तेज गेंदबाज हैं।

संदीप शर्मा ने बनाया खास रिकॉर्ड

संदीप ने आईपीएल में 150 विकेट पूरे कर लिए हैं। वे ऐसा करने वाले आईपीएल इतिहास के छठे तेज गेंदबाज हैं। उनसे पहले पांच पेसर्स ने ये कमाल किया है। तो वहीं वे 150 विकेट लेने वाले ओवरऑल 14वें गेंदबाज हैं। दाएं हाथ के गेंदबाज ने लसिथ मलिंगा और भुवनेश्वर कुमार की लिस्ट में जगह बनाई है। वे अब तक आईपीएल में 141 मैच खेल चुके हैं, जिसमें 8.08 इकोनॉमी से रन खर्च करते हुए 150 विकेट अपने नाम किए हैं।

आईपीएल में 150 या उससे अधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज-भुवनेश्वर कुमार - 202 विकेट
जसप्रीत बुमराह - 183 विकेट
ड्वेन ब्रावो - 183 विकेट
लसिथ मलिंगा - 170 विकेट
हर्षल पटेल - 151 विकेट
संदीप शर्मा - 150 विकेट
बेंगलुरु ने बनाए 201 रन

टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करने के लिए उतरी आरसीबी की टीम शुरूआत में संघर्ष कर रही थी। उन्होंने 94 रनों पर 6 विकेट गंवा दिए थे। हालांकि, इसके बाद पाटीदार ने मोर्चा संभाला और उन्होंने 40 गेंदों पर 63 रनों की पारी खेली। उनके अलावा वेंकटेश अय्यर ने 15 गेंदों पर नाबाद 29 रन बनाए और टीम को 200 के स्कोर तक पहुंचाया। राजस्थान के लिए जोफ्रा आर्चर ने कमाल की गेंदबाजी की 2 विकेट अपने नाम किए। तो वहीं रवि विश्नोई और बृजेश शर्मा को भी दो-दो सफलता मिली।

Share this

Related Posts

Previous
Next Post »