परीक्षार्थियों के लिए धनबाद रेल मंडल की पहल, छह स्पेशल ट्रेनें चलाई गईं
Jharkhand Excise Constable Recruitment Examination: झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती परीक्षा के लिए धनबाद समेत आठ जिलों में लिखित परीक्षा हुई। परीक्षार्थियो ...और पढ़ें

धनबाद। Jharkhand Excise Constable Recruitment Examination झारखंड उत्पाद सिपाही भर्ती के लिए रविवार को धनबाद समेत राज्य के आठ जिलों में लिखित परीक्षा आयोजित की गई। परीक्षा के लिए धनबाद में 77 परीक्षा केंद्र बनाए गए थे। हजारों की संख्या में परीक्षार्थी झारखंड के अन्य जिलों के साथ ही दूसरे राज्यों से भी परीक्षा देने आए थे।

धनबाद रेलवे स्टेशन के बाहर खुले में रात बिताते परीक्षार्थी
प्रतियोगी परीक्षाओं में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों के लिए धनबाद रेल मंडल मददगार बनकर उभरा है। भारी भीड़ और छात्रों की सुविधा को देखते हुए रेल प्रशासन ने छह परीक्षा स्पेशल ट्रेनों का परिचालन शुरू किया। रविवार को इन ट्रेनों के जरिए हजारों अभ्यर्थी अपने गंतव्य के लिए रवाना हुए।
धनबाद से पटना, गया, रांची के लिए विशेष सेवाएं
रेलवे द्वारा चलाई गई ये स्पेशल ट्रेनें मुख्य रूप से धनबाद से पटना, गया, रांची और आसनसोल के बीच संचालित की गईं। इन रूटों पर ट्रेनों की संख्या बढ़ने से अभ्यर्थियों को अंतिम समय में सीट और यात्रा की परेशानी से राहत मिली।
स्टेशनों पर कड़ी सुरक्षा, अनाउंसमेंट की व्यवस्था
परीक्षार्थियों की सुविधा के लिए ट्रेनों के साथ-साथ स्टेशनों पर भी पुख्ता इंतजाम किए गए। वाणिज्य निरीक्षक, टिकट चेकिंग स्टाफ और आरपीएफ के जवान तैनात रहे।
ट्रेनों की सही लोकेशन और समय की जानकारी के लिए लगातार अनाउंसमेंट होता रहा, जबकि भीड़ नियंत्रण और सुरक्षित यात्रा के लिए विशेष निगरानी व्यवस्था लागू की गई।