अब तपेगा उत्तर भारत, दिल्ली-यूपी और बिहार में बढ़ेगा पारा; ओडिशा-गुजरात में हीटवेव का अलर्ट
मौसम विभाग ने देशभर के मौसम को लेकर नया अपडेट जारी किया है। उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अगले कुछ दिनों में तापमान में वृद्धि और हीटवेव की सं ...और पढ़ें
-1776049847165_v.webp)
पूर्वोत्तर भारत, जम्मू-कश्मीर में बारिश; ओडिशा, गुजरात में लू का अलर्ट
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। देशभर के मौसम में पल-पल बदलाव देखने को मिल रहा है। एक ओर जहां मौसम विभाग पूर्वोत्तर भारत के राज्यों में बारिश का अलर्ट जारी किया है, वहीं दूसरी ओर उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में गर्मी का अलर्ट जारी किया है।
अगले 4–5 दिनों के दौरान उत्तर-पश्चिम, मध्य और पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में 3 से 6°C की धीरे-धीरे वृद्धि होने की संभावना है। इस दौरान कई राज्यों में तेज धूप के कारण दिन का अधिकतम तापमान 39 डिग्री के ऊपर पहुंचने की संभावना है। इस दौरान कुछ जगहों पर हीटवेव की भी स्थिति देखे को मिल सकती है। कहां कैसा रहेगा मौसम का मिजाज, आइए जानते हैं देशभर के मौसम का हाल...

दिल्ली-यूपी और बिहार का मौसम
मौसम विभाग की रिपोर्ट के मुताबिक, आज यानी 13 अप्रैल को दिल्ली, यूपी और बिहार में मौसम साफ रहेगा। इस दौरान कहीं कहीं बादलों की आवाजाही जारी रहेगी। तेज धूप की वजह से से दिन का तापमान भी 37 डिग्री से लेकर 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। हालांकि, शाम के वक्त ठंडी हवाओं के कारण तापमान सामान्य हो जाएगा और लोग गर्मी से अधिक परेशान नहीं होंगे। लेकिन 15 अप्रैल के बाद से हीट वेव की संभावना है।
13 और 14 अप्रैल के दौरान पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़ और पश्चिमी उत्तर प्रदेश में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।
कहां कितना रहेगा तापमान?
अगले 18 अप्रैल तक उत्तर-पश्चिमी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 4-6°C की वृद्धि होने की संभावना है। 15 अप्रैल तक मध्य प्रदेश में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5°C की वृद्धि, तथा विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है। 16 अप्रैल तक पूर्वी भारत में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 3-5°C की वृद्धि होने की संभावना है।

13 अप्रैल को गुजरात में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है। 15 अप्रैल तक महाराष्ट्र में अधिकतम तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है। 14 से 18 अप्रैल के दौरान पूर्वोत्तर भारत में तापमान में धीरे-धीरे 2-3°C की वृद्धि होने की संभावना है। देश के बाकी राज्यों में तापमान में कोई खास बदलाव होने की संभावना नहीं है।
लू और उमस को लेकर चेतावनी
मौसम विभाग ने तापमान में बढ़ोत्तरी के साथ-साथ लू और उमस का भी अलर्ट जारी किया है। ओडिशा में 14 से 16 तारीख के दौरान, मध्य प्रदेश, विदर्भ और छत्तीसगढ़ में 16 से 18 तारीख के दौरान और मराठवाड़ा में 16 अप्रैल को लू चलने की बहुत अधिक संभावना है।
वहीं, अगर बात करें उमस की तो अगले 7 दिनों के दौरान ओडिशा, गुजरात राज्य, तटीय आंध्र प्रदेश और यनम, रायलसीमा के कुछ इलाकों में उमस भरा मौसम रहने की बहुत अधिक संभावना है। मध्य महाराष्ट्र में 13 से 15 अप्रैल के दौरान; और तमिलनाडु, पुडुचेरी और कराईकल, केरल और माहे, तटीय कर्नाटक में उमस देखने को मिल सकता है।
इन राज्यों में बारिश का अलर्ट
मौसम विभाग के पूर्वानुमान के मुताबिक, आज सिक्किम में बिजली कड़कने और गरज-चमक के साथ कुछ जगहों पर भारी बारिश होने की बहुत अधिक संभावना है। इसके अलावा 14, 15 और 18 अप्रैल को अरुणाचल प्रदेश में, तथा 17 और 18 अप्रैल को असम और मेघालय में भी बारिश होने की संभावना है।
-1776049597732.jpg)
12 और 14 से 18 तारीख के दौरान जम्मू-कश्मीर-लद्दाख-गिलगित-बाल्टिस्तान, मुजफ्फराबाद में गरज के साथ छिटपुट हल्की बारिश और बिजली गिरने की संभावना है और 17 और 18 को हिमाचल प्रदेश।
15 और 16 अप्रैल को आंतरिक कर्नाटक में गरज, बिजली और तेज़ हवाओं (गति 30 किमी/घंटा तक) के साथ कहीं-कहीं हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। 13 अप्रैल को केरल और माहे में गरज चमक के सात बारिश की संभावना है।